Best Course after 10th: 10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि आगे कौन-सा कोर्स चुना जाए, जिससे कम समय में अच्छी नौकरी मिल सके और फ्यूचर ब्राइट हो. कई ऐसे प्रोफेशनल और स्किल-बेस्ड कोर्स हैं, जिन्हें करने के बाद सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में रोजगार के अच्छे अवसर मिलते हैं. खास बात यह है कि इनमें से कई कोर्स कम फीस में पूरे हो जाते हैं और जल्दी जॉब शुरू करने का मौका भी देते हैं. अगर आप भी 10वीं के बाद करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो यहां जानिए ऐसे टॉप जॉब ओरिएंटेड कोर्स, उनकी एलिजिबिलिटी और करियर स्कोप.
10वीं के बाद कौन-सा कोर्स दिला सकता है जल्दी नौकरी?
आज के समय में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि स्किल्स की भी उतनी ही मांग है. इसलिए ऐसे कोर्स चुनना बेहतर माना जाता है जो इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक हों. पॉलिटेक्निक, आईटीआई, पैरामेडिकल और डिजिटल स्किल कोर्स जैसे विकल्प कम समय में बेहतर रोजगार दिलाने में मदद करते हैं.
10वीं के बाद टॉप जॉब ओरिएंटेड कोर्स
| कोर्स | अवधि | एलिजिबिलिटी |
| 1. पॉलिटेक्निक डिप्लोमा | 3 वर्ष | 10वीं पास और साइंस एंड मैथ्स जरूरी संस्थान के अनुसार कम से कम 35 प्रतिशत –50प्रतिशत मार्क्स |
| 2. आईटीआई (ITI Trades) | 1–2 वर्ष | 10वीं पास के साथ टेक्निकल ट्रेड्स के लिए साइंस एंड मैथ्स जरूरी |
| 3. पैरामेडिकल डिप्लोमा | 1–2 वर्ष | 10वीं पास, विज्ञान विषय के साथ न्यूनतम 40प्रतिशत–45प्रतिशत मार्क्स, राज्य के नियमों के अनुसार |
| 4. डिजिटल स्किल कोर्स | 3–6 महीने | 10वीं पास के साथ-साथ कंप्यूटर और बेसिक इंग्लिश की जानकारी |
Best Course after 10th: ये 4 कोर्स बेहतर साबित हो सकते हैं
पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
अगर आपकी रुचि टेक्निकल फील्ड में है, तो पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर साइंस जैसी ब्रांच में डिप्लोमा करने के बाद रेलवे, सरकारी विभागों और निजी कंपनियों में जूनियर इंजीनियर स्तर की नौकरियों के अवसर मिलते हैं. इसके अलावा, डिप्लोमा के बाद बीटेक के दूसरे वर्ष में लेटरल एंट्री लेकर आगे की पढ़ाई भी की जा सकती है.
Best Course after 10th: आईटीआई कोर्स
आईटीआई देश के सबसे लोकप्रिय स्किल डेवलपमेंट कोर्स में से एक है. फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, COPA, टर्नर और डीजल मैकेनिक जैसी ट्रेड्स की इंडस्ट्री में हमेशा मांग रहती है. कोर्स पूरा करने के बाद भारतीय रेलवे, BHEL, ISRO, बिजली कंपनियों और ऑटोमोबाइल सेक्टर में टेक्नीशियन के तौर पर रोजगार मिलने की संभावना रहती है.
पैरामेडिकल डिप्लोमा
स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होने के साथ पैरामेडिकल प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है. DMLT, एक्स-रे टेक्नीशियन और OT टेक्नीशियन जैसे कोर्स करने वाले युवाओं को अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब, डायग्नोस्टिक सेंटर और हेल्थकेयर सेक्टर में रोजगार के अच्छे अवसर मिलते हैं. यह उन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा विकल्प है, जो मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं.
Best Course after 10th: डिजिटल स्किल कोर्स
डिजिटल इंडिया और ऑनलाइन बिजनेस के दौर में डिजिटल स्किल्स की मांग तेजी से बढ़ी है. डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब डेवलपमेंट, टैली और GST जैसे शॉर्ट-टर्म कोर्स कुछ ही महीनों में पूरे किए जा सकते हैं. इनकी मदद से स्टूडेंट्स फ्रीलांसिंग, स्टार्टअप, ई-कॉमर्स कंपनियों या प्राइवेट सेक्टर में शुरुआती नौकरी हासिल कर सकते हैं.
सही कोर्स चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
कोई भी कोर्स चुनने से पहले अपनी रुचि, क्षमता और फ्यूचर स्कोप को ध्यान में रखें. साथ ही, जिस संस्थान में एडमिशन ले रहे हैं, उसकी मान्यता जरूर जांच लें. AICTE, NCVT, NIELIT या संबंधित राज्य परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से किया गया कोर्स भविष्य में ज्यादा लाभदायक साबित होता है.
ये भी पढ़ें: PCM Career Options 2026: 12वीं के बाद सिर्फ BTech ही नहीं, इन हाई-पेइंग फील्ड्स में भी बना सकते हैं करियर
