BEd Internship 2026: उत्तर प्रदेश में अब BEd कोर्स के दौरान 20 सप्ताह की स्कूल इंटर्नशिप को सख्ती से लागू किया जाएगा. शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (National Council for Teacher Education) यानी NCTE के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया है. इसके तहत बीएड स्टूडेंट्स को पहले साल 4 वीक या दूसरे साल 16 वीक की इंटर्नशिप करनी होगी.
रियल टीचिंग का अनुभव हासिल करना जरूरी
लंबे समय से कई कॉलेजों में इंटर्नशिप सिर्फ कागजों तक सीमित रहने की शिकायतें सामने आती रही हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. BEd छात्र सिर्फ थ्योरी तक सीमित न रहेंगे, बल्कि स्कूलों में जाकर रियल टीचिंग एक्सपीरियंस भी हासिल करें. उच्च शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश भेजा गया है. हर जिले के बीएड कॉलेज इंटर्नशिप के लिए छात्रों की लिस्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजेंगे.
क्या है 20 हफ्ते की इंटर्नशिप नियम?
NCTE के नियमों के मुताबिक, दो वर्षीय BEd कोर्स में कुल 20 सप्ताह की स्कूल इंटर्नशिप अनिवार्य है. इसमें पहले वर्ष में 4 सप्ताह और दूसरे वर्ष में 16 सप्ताह की इंटर्नशिप करनी होती है. इस दौरान छात्रों को सिर्फ क्लास लेने तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें स्कूल की पूरी कार्यप्रणाली समझनी होगी. NCTE के नियमों ये भी कहा गया है कि छात्रों को नियमित शिक्षकों की क्लास ऑब्जर्व करने और फीडबैक लेने का मौका मिलना चाहिए.
क्यों लिया गया यह फैसला?
शिक्षा विभाग का मानना है कि सिर्फ किताबों से पढ़कर कोई अच्छा शिक्षक नहीं बन सकता. Teaching एक Practical Profession है, जहां बच्चों को संभालना, क्लास मैनेज करना और पढ़ाने की तकनीक सीखना जरूरी होता है.
बीएड कॉलेज में अलग-अलग कोर्स शुरू होंगे
NCTE ने शिक्षा के फील्ड में बड़े बदलाव करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया है. इसमें कहा गया है कि देशभर में सिर्फ बीएड कोर्स संचालित ककरने वाले शिक्षक-शिक्षा संस्थान (TEI) अब बहुविषयक उच्च शिक्षण संस्थान में (HEI) में बदल जाएंगे. ये सिर्फ कॉलेज की तरह नहीं चलाए जाएंगे. इनमें अलग-अलग कोर्स की पढ़ाई होगी.
यह भी पढ़ें- अगर आपके पास है ये Skills तो क्लाइंट हैंडलिंग के फील्ड में बनाएं करियर
