APGSU NextGen Dual Placement: अलख प्रकाश गोयल शिमला विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट ड्राइव में Adyapan Edutech Pvt Ltd और Unlox Academy ने हिस्सा लिया. अच्छी बात ये रही कि छात्रों को यहां बेहतरीन मौके मिले और कई स्टूडेंट्स का सिलेक्शन भी हुआ. इस प्लेसमेंट ड्राइव का रिजल्ट काफी पॉजिटिव रहा. कुल 8 एमबीए छात्रों को जॉब ऑफर मिले.
APGSU NextGen Dual Placement: 8 से 10 लाख का पैकेज
APGSU NextGen प्लेसमेंट ड्राइव में से 4 छात्रों को Adyapan Edutech ने 8 से 10 लाख रुपये सालाना पैकेज पर चुना. वहीं 4 छात्रों को Unlox Academy ने 5 से 7 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर हायर किया. यह यूनिवर्सिटी के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि इससे छात्रों को अच्छे करियर की शुरुआत का मौका मिला.
Adyapan Edutech में मिला हाई पैकेज
10 अप्रैल को हुई प्लेसमेंट ड्राइव में फाइनल ईयर MBA के चार छात्रों का चयन Adyapan Edutech में हुआ. रेयना डे, अमन ठाकुर, शैलजा शर्मा और ईशा डोगरा को Community Development Executive के पद पर चुना गया. इन सभी को 8 से 10 लाख रुपये सालाना पैकेज ऑफर किया गया है. इनकी जॉब लोकेशन हैदराबाद रखी गई है, जो करियर ग्रोथ के लिए अच्छा मौका माना जाता है.
Unlox Academy में भी मिला मौका
16 अप्रैल को आयोजित दूसरी प्लेसमेंट ड्राइव में चार छात्रों का चयन Unlox Academy में हुआ. ऋतिका पवार, ईशा डोगरा, शैलजा शर्मा और अंकिता कुमारी को Business Development Associate के पद पर चुना गया. इन सभी को 5 से 7 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलेगा. खास बात ये है कि ये सभी छात्र MBA सेकंड ईयर के हैं, जिससे साफ है कि यूनिवर्सिटी में शुरुआती स्टेज से ही प्लेसमेंट के मौके मिल रहे हैं.
तैयारी ने दिलाई सफलता
इस सफलता के पीछे APGSU NextGen की तैयारी भी बड़ी वजह रही. प्लेसमेंट से पहले छात्रों के लिए एक हफ्ते का खास ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा गया. इसमें मॉक इंटरव्यू, कम्युनिकेशन स्किल्स और इंटरव्यू प्रिपरेशन पर फोकस किया गया. इससे छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ा और वे इंटरव्यू में बेहतर परफॉर्म कर पाए. यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी और कंपनियों का धन्यवाद भी किया.
यह भी पढ़ें: टॉप 10 में आता है ये IIT, जानें कितनी रैंक पर मिलेगा एडमिशन
