Ahmedabad Plane Crash MBBS College: जिस कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा एयर इंडिया का विमान, जानें कितनी है वहां MBBS की फीस

Ahmedabad Plane Crash MBBS College: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई. एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद प्लेन एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरी. इस हादसे में मेडिकल कॉलेज के कई MBBS छात्रों की जान चली गई. इसके बाद से मेडिकल कॉलेज काफी चर्चा में है.

Ahmedabad Plane Crash MBBS College: एयर इंडिया फ्लाइट नंबर AI-171 विमान अचानक क्रैश हो गया. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. प्लेन एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिर गई. इस हादसे में बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले कई छात्रों की जान चली गई. यह कॉलेज अपने मेडिकल कोर्स को लेकर काफी मशहूर है. बीजे मेडिकल कॉलेज के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Ahmedabad Plane Crash Which College: किस कॉलेज पर गिरा था प्लेन?

एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल पर गिरी थी. इस कॉलेज में MBBS में एडमिशन के लिए हजारों छात्र आवेदन करते हैं. यह एक सरकारी मेडिकल कॉलेज है. इसमें मेडिकल के कई कोर्स कराए जाते हैं.

BJ Medical College MBBS Seat: कितनी है एमबीबएस की सीट?

बीजे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई भी होती है. यहां एमबीबीएस की कुल 250 सीटें हैं. यह कॉलेज 1946 में स्थापित हुई थी. बीजे कॉलेज गुजरात यूनिवर्सिटी से संबंद्ध है. यहां एमबीबीएस में एडमिशन NEET UG Score के माध्यम से होती है.

BJ Medical College MBBS Fees Structure

BJ Medical College MBBS Fees: कितनी है एमबीबीएस की फीस?

बीजे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की हर साल की फीस 6000 रुपये है. वहीं, डेंटल की फीस 4000 रुपये है. Annual Tuition Fees कुल 25000 रुपये है. वहीं, डेंटल की ट्यूशन फीस 20000 रुपये है. पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में मेडिकल डिग्री की फीस 30000 रुपये है.

बीजे मेडिकल कॉलेज एक सरकारी मेडिकल कॉलेज है, इसलिए यहां की फीस भी प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की तुलना में बेहद कम है. बता दें कि बीजे मेडिकल कॉलेज में MBBS फीस स्ट्रक्चर के माध्यम से ही फीस की डिटेल्स बताई गई है.

ये भी पढ़ें: नीट यूजी का रिजल्ट neet.nta.nic.in पर, देखें इस बार की CutOff

ये भी पढ़ें: कौन सा Artificial Intelligence Course सबसे अच्छा है? ऐसे मिलेगी करियर को रफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >