JEE Advanced में आए कम मार्क्स? घबराएं नहीं, इन टॉप कॉलेजों में पाएं एडमिशन

Top BTech College Admission: अगर JEE Advanced का पेपर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. सच तो यह है कि देश के कई बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेज सिर्फ JEE Main के स्कोर पर शानदार प्लेसमेंट और वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन देते हैं.

Top BTech College Admission: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें 56000 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास हुए हैं. अगर आपकी रैंक जेईई एडवांस्ड में कम आई है तो भी घबराने की जरूरत नहीं है. यहां देश के उन टॉप 5 ऑप्शंस की लिस्ट (Top BTech College) दी गई है, जहां JEE Main के दम पर एंट्री मिलती है.

Top BTech College Admission: NIT तिरुचिरापल्ली एडमिशन

अगर आपका JEE Advanced नहीं भी हुआ, तो भी आप देश के सबसे बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ सकते हैं. NIT Trichy को NIRF रैंकिंग में लगातार इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में टॉप पर जगह मिलती है. यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर और कोडिंग कल्चर बेहद शानदार है.

एनआईटी तिरुचिरापल्ली में एडमिशन पूरी तरह से JEE Main स्कोर के आधार पर JoSAA (जोसा) काउंसलिंग के जरिए होगा. यहां का एवरेज प्लेसमेंट पैकेज बड़े-बड़े IITs को टक्कर देता है.

NIT Surathkal में एडमिशन

समुद्र के किनारे बसा NIT Surathkal कैंपस पनी पढ़ाई और प्लेसमेंट दोनों के लिए मशहूर है. अगर आपकी JEE Main में अच्छी रैंक है, तो इस कॉलेज को अपनी लिस्ट में सबसे ऊपर रखें. यहां JoSAA काउंसलिंग और JEE Main स्कोर से एडमिशन होता है.

IIIT हैदराबाद

अगर आपका झुकाव पूरी तरह से कंप्यूटर साइंस, कोडिंग या AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की तरफ है, तो यह कॉलेज कई पुराने IITs से भी बेहतर माना जाता है. यहां एडमिशन के लिए Advanced की रैंक नहीं देखी जाती. JEE Main के स्कोर के आधार पर इनका खुद का अलग पोर्टल ओपन होता है.

MNNIT इलाहाबाद

उत्तर भारत के सबसे पसंदीदा कॉलेजों में से एक, MNNIT इलाहाबाद अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड्स के लिए जाना जाता है. खासकर सॉफ्टवेयर कंपनियों में यहां के स्टूडेंट्स का सिलेक्शन बड़े पैमाने पर होता है. यहां का एलुमनाई नेटवर्क (पुराने पास आउट स्टूडेंट्स) बहुत मजबूत है, जो करियर ग्रोथ में काफी मदद करता है.

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, DTU

पहले इसे दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE) के नाम से जाना जाता था. दिल्ली के दिल में स्थित यह यूनिवर्सिटी अपने बड़े कैंपस और कॉर्पोरेट एक्सपोजर के लिए फेमस है. टेक और नॉन-टेक दोनों ही फील्ड की दिग्गज कंपनियां यहां जमकर रिक्रूटमेंट करती हैं. दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए यहां 85% सीटें रिजर्व होती हैं, लेकिन बाकी राज्यों के स्टूडेंट्स के लिए भी कटऑफ के हिसाब से बेहतरीन मौके रहते हैं.

यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2026: आरोही देशपांडे लड़कियों में रही टॉपर, जानें क्या थी उनकी स्ट्रैटजी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >