OFSS Bihar 11th Admission 2026 2nd Merit List: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने अकैडमिक सेशन 2026-28 के लिए कक्षा 11वीं (इंटरमीडिएट) में एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. छात्र ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और अन्य स्ट्रीम में प्रवेश के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और राज्य के हजारों इंटर कॉलेजों एवं +2 स्कूलों में इसी पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन?
- OFSS की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं.
- Common Application Form (CAF) लिंक पर क्लिक करें.
- आवश्यक जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- पसंद के स्कूल/कॉलेज और स्ट्रीम का चयन करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.
कौन कर सकता है आवेदन?
वे छात्र जिन्होंने बिहार बोर्ड, CBSE, ICSE या किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास की है, आवेदन के पात्र हैं. एडमिशन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन शुल्क
OFSS के माध्यम से आवेदन करने वाले सभी वर्गों के छात्रों को 350 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
आवेदन के समय छात्रों को नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी-
- 10वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (SLC)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
कैसे होगा चयन?
छात्रों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. बिहार बोर्ड द्वारा पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें आवंटित कॉलेज में निर्धारित समय के भीतर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. सीटें खाली रहने पर स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया भी आयोजित की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- कॉलेज की पढ़ाई नहीं, इन 5 स्किल्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
