छात्रों को लगा धक्का! NIT Trichy में इस बार नहीं बढ़ी एक भी सीट

NIT Trichy BTech Admission 2026: NIT Trichy अपनी क्वालिटी एजुकेशन, बेहतर रैंकिंग और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. इस साल यहां कुल 1038 सीटों पर एडमिशन मिलेगा.

NIT Trichy BTech Admission 2026: देश के टॉप NITs में से एक NIT Trichy में इस बार सीटों की संख्या क्या रहने वाली है इस पर सभी छात्रों की नजर है. जोसा काउंसलिंग 2026 शुरू होने के साथ सीटों की संख्या को लेकर भी अपडेट सामने आया है. पिछले साल की तुलना में इस बार सीटों की संख्या में कोई इजाफा नहीं हुआ है. पिछले वर्ष सीटों की संख्या 1,038 थी. इस साल भी NIT Trichy की में कुल 1038 सीटें उपलब्ध हैं.

NIT Trichy Seats: CS में है सबसे ज्यादा सीट्स

NIT Trichy में अगर एडमिशन लेना चाहते हैं तो जान लें कि यहां कुल 1038 सीटों पर एडमिशन मिलेगा. CS ब्रांच में 60 सीटों पर एडमिशन होगा. सबसे ज्यादा सीट्स कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच में ही है. वहीं इसके बाद सिविल में 59 सीटें हैं. ECE में 58 सीट्स और EE में 58 सीट्स हैं. सबसे कम सीट्स केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में है.

Program (ब्रांच)Total Seats
Chemical Engineering40
Civil Engineering59
Computer Science and Engineering (CSE)60
Electronics and Communication Engineering (ECE)58
Mechanical Engineering59
Metallurgical and Materials Engineering40
Electrical and Electronics Engineering58
Production Engineering59
Instrumentation and Control Engineering58
Architecture (B.Arch, 5 Years)29

9वें स्थान पर है ये कॉलेज

इंजीनियरिंग कैटेगरी में इस संस्थान को NIRF Ranking 2025 के अनुसार 9वां स्थान मिला है. टॉप 10 IITs की लिस्ट में जगह बनाने वाला यह इकलौता NIT है. यहां बीटेक, एमटेक, मैनेजमेंट और पीएचडी जैसे कोर्स ऑफर किए जाते हैं.

NIT Trichy एडमिशन प्रक्रिया

NIT Trichy में एडमिशन के लिए JEE Advanced की जरूरत नहीं होती है. यहां छात्रों को केवल JEE Main स्कोर के आधार पर प्रवेश मिलता है. JEE Main रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होता है. जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है.

प्लेसमेंट है शानदार

NIT Trichy की CSE ब्रांच का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार मजबूत रहा है. विभाग के अनुसार, वर्ष 2023-24 में CSE प्रोग्राम में लगभग 96.9 प्रतिशत प्लेसमेंट दर्ज किया गया है. यहां प्लेसमेंट ड्राइव में Google, Microsoft, Amazon, Intel, Infosys, Tata Motors, BHEL और Honeywell जैसी बड़ी कंपनियां शामिल होती हैं.

यह भी पढ़ें- IIT बॉम्बे से पढ़ाई करने वालों की मौज! इस बार बढ़ीं सीटें, यहां देखें पूरी लिस्ट 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >