NIT Jamshedpur CSE Seats 2026: अगर आप इंजीनियरिंग के छात्र हैं और जेईई मेन की परीक्षा पास करने के बाद देश के टॉप एनआईटी में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में एडमिशन लेने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर (NIT Jamshedpur) के बीटेक कंप्यूटर साइंस कोर्स की सीट डिटेल्स जारी हो चुकी हैं.
जोसा (JoSAA) काउंसलिंग में हिस्सा लेने से पहले हर छात्र को यह पता होना चाहिए कि उसकी कैटेगरी के लिए इंस्टीट्यूट में कितनी सीटें खाली हैं. आइए जानते हैं एनआईटी जमशेदपुर में इस साल CSE ब्रांच के लिए सीटों (NIT Jamshedpur CSE Seats 2026) की संख्या क्या है.
NIT जमशेदपुर CSE सीट मैट्रिक्स 2026
| कोटा (State) | सीट पूल (Seat Pool) | कुल सीटें (Total) |
| झारखंड | Gender-Neutral | 46 |
| Female-only | 12 | |
| अन्य राज्य | Gender-Neutral | 46 |
| Female-only | 12 | |
| कुल योग | 116 |
झारखंड के स्थानीय छात्रों के लिए सीटें
- अगर आपने अपनी 12वीं की पढ़ाई झारखंड से की है, तो आपके लिए होम स्टेट कोटे के तहत कुल 58 सीटें रिजर्व हैं.
- इन 58 सीटों में से 46 सीटें ‘जैंडर न्यूट्रल’ (Gender-Neutral) पूल में रखी गई हैं, जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों रैंक के आधार पर एडमिशन ले सकते हैं.
- इसके अलावा लड़कियों के लिए 12 सीटें ‘फीमेल’ पूल के तहत रिजर्व की गई हैं. इसमें सिर्फ छात्राओं को ही एडमिशन मिलता है.
NIT Jamshedpur CSE Seats 2026 Check Here
दूसरे राज्यों के छात्रों के लिए कितनी सीटें हैं?
झारखंड से बाहर के राज्यों के होनहार छात्रों के लिए भी एनआईटी जमशेदपुर में बराबर का मौका मिलता है. अदर स्टेट कोटे के तहत भी कुल 58 सीटें अलॉट की गई हैं. होम स्टेट की तरह ही यहां भी 46 सीटें जैंडर न्यूट्रल पूल के लिए रखी गई हैं.बाकी 12 सीटें फीमेल सुपरन्यूमरेरी कोटे के तहत केवल लड़कियों के लिए सुरक्षित हैं.
NIT Jamshedpur CSE Seats 2026: कैटेगरी के हिसाब से सीटों का बंटवारा
| श्रेणी (Category) | सीटों की संख्या (No. of Seats) |
| सामान्य वर्ग (OPEN) | 44 |
| सामान्य वर्ग – दिव्यांग (OPEN-PwD) | 03 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (GEN-EWS) | 10 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – दिव्यांग (GEN-EWS-PwD) | 01 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 18 |
| अनुसूचित जाति – दिव्यांग (SC-PwD) | 00 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 08 |
| अनुसूचित जनजाति – दिव्यांग (ST-PwD) | 01 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) | 30 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग – दिव्यांग (OBC-NCL-PwD) | 01 |
| कुल सीटें (Total Seats) | 116 |
लड़कियों के लिए बेहतरीन मौका
टेक्निकल एजुकेशन में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने सुपरन्यूमरेरी सीटें जोड़ी हैं. NIT जमशेदपुर में कंप्यूटर साइंस ब्रांच के अंदर दोनों कोटे (Home State और Other State) को मिलाकर लड़कियों के लिए कुल 24 सीटें पूरी तरह से आरक्षित हैं. इसका सीधा फायदा उन छात्राओं को मिलता है जिनकी रैंक थोड़ी पीछे रह जाती है, क्योंकि वे इस स्पेशल कोटे के जरिए देश के इस बेहतरीन कॉलेज में कंप्यूटर साइंस की सीट हासिल कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें: IITs में बढ़ गईं BTech की सीटें, कंप्यूटर साइंस से ज्यादा इस ब्रांच में होगा एडमिशन
