NEET UG Counselling 2025: ऑल इंडिया कोटा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ये है फीस जमा करने की लास्ट डेट

NEET UG Counselling 2025: एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से ऑल इंडिया 15 फीसदी कोटा एमबीबीएस और बीडीएस काउंसलिंग राउंड-1 में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- mcc.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

NEET UG Counselling 2025: मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर है. NEET UG Counselling 2025 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने ऑल इंडिया कोटे की MBBS और BDS सीटों के लिए काउंसलिंग राउंड-1 का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. जिन छात्रों ने NEET UG परीक्षा क्वालिफाई की है, वे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस काउंसलिंग के तहत ऑल इंडिया 15% कोटे की सीटों पर एडमिशन मिलेगा.

NEET UG Counselling 2025: 1 लाख से ज्यादा एमबीबीएस सीटें

इस वर्ष NEET UG परीक्षा में सफल हुए 12.36 लाख छात्र इस काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. देशभर के 775 मेडिकल कॉलेजों में कुल 1.18 लाख MBBS सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके अलावा BDS कोर्स की भी हजारों सीटें इस प्रक्रिया के तहत भरी जाएंगी. यह काउंसलिंग छात्रों के लिए एक बड़ा मौका है, जहां उन्हें देश के शीर्ष सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला पाने का अवसर मिल सकता है. हालांकि, सीटें सीमित हैं और प्रतिस्पर्धा कड़ी है, इसलिए छात्रों को समय पर और सावधानीपूर्वक रजिस्ट्रेशन करना होगा.

NEET UG Counselling 2025 Registration: यहां डायरेक्ट करें अप्लाई

फीस जमा करने की आखिरी तारीख

MCC की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2025 है. इसके साथ ही फीस भुगतान की लास्ट डेट भी 28 जुलाई ही तय की गई है. रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया से गुजरना होगा.

यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे छात्रों को घर बैठे ही अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन करने का मौका मिलेगा. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रजिस्ट्रेशन के समय अपने सभी डॉक्युमेंट्स तैयार रखें और MCC की वेबसाइट पर दी गई सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें.

ये भी पढ़ें: MBBS का सपना होगा साकार, रिम्स में कम स्कोर वालों के लिए खुशखबरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >