नवोदय विद्यालय Class 6 में दाखिला का एक और मौका, देखें जरूरी योग्यता

Navodaya Vidyalaya Admission 2025 Class 6 Last Date: नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 में दाखिले के अंतिम तारीख बढ़ाकर 27 अगस्त 2025 कर दी गई है. क्लास 6 में दाखिले के जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) दो चरणों में होगी. आवेदन करने से पहले योग्यता और अन्य जरूरी डिटेल्स देखें.

Navodaya Vidyalaya Admission 2025 Class 6 Last Date: नवोदय विद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 में दाखिले के अंतिम तारीख बढ़ाकर 27 अगस्त 2025 कर दी गई है. यह दूसरी बार है जब अंतिम तारीख बढ़ाई गई है. नवोदय विद्यालय में छात्रों को गुणवत्ता वाली शिक्षा दी जाती है. साथ ही उनकी प्रतिभा को निखारने का काम किया जाता है. 

Navodaya Vidyalaya Admission 2025 Last Date: कब-कब बढ़ाई गई अंतिम तारीख? 

नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए अंतिम तारीख सबसे पहले 28 जुलाई तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर 13 अगस्त कर दिया गया था. वहीं एक बार फिर इसे बढ़ाकर 27 अगस्त कर दिया गया है. 

Navodaya Vidyalaya Admission Eligibility: पात्रता 

  • जन्मतिथि 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच होनी चाहिए
  • पिछले साल कक्षा 5 की पढ़ाई करने वाले छात्रों को दाखिला नहीं मिलेगा 
  • एनवीएस परीक्षा पास करना जरूरी है 

Navodaya Vidyalaya Admission Exam: कब होगी परीक्षा?

क्लास 6 में दाखिले के जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) दो चरणों में होगी. 

  • पहला चरण: 13 दिसंबर 2025
  • दूसरा चरण: 11 अप्रैल 2026

Navodaya Vidyalaya Exam Pattern: परीक्षा का पैटर्न

  • मानसिक क्षमता
  • अंकगणितीय दक्षता
  • भाषा कौशल

Navodaya Vidyalaya Admission 2025 Registration: ऐसे करें रिजस्ट्रेशन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • JNVST Class VI Registration 2026 के लिंक पर क्लिक करें
  • आवश्यक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें
  • सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म सबमिट कर भविष्य के लिए प्रिंट आउट रख लें

यह भी पढ़ें- CBSE Important Notice: फर्जीवाड़े का खेल बर्बाद कर देगा करियर, छात्रों को दी चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >