AIIMS ही सब कुछ नहीं, ये हैं देश के टॉप 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज

MBBS without AIIMS: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस यानी AIIMS में NEET UG स्कोर पर एमबीबीएस में एडमिशन होता है. भारत में कम फीस में बेहतरीन मेडिकल शिक्षा के लिए AIIMS के अलावा भी कई टॉप सरकारी कॉलेज हैं. आइए ऐसे ही 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज के बारे में विस्तार से जानते हैं.

MBBS without AIIMS: जब भी मेडिकल की पढ़ाई की बात आती है, तो सबसे पहले AIIMS का नाम जेहन में आता है. लेकिन सच तो यह है कि देश में AIIMS के अलावा भी कई ऐसे शानदार सरकारी मेडिकल कॉलेज (MBBS without AIIMS) हैं, जहां की पढ़ाई वर्ल्ड क्लास है. NEET में अच्छी रैंक लाकर आप इन कॉलेजों में बेहद कम खर्च में अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं.

MBBS without AIIMS: MAMC नई दिल्ली

दिल्ली में स्थित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज देश के सबसे पुराने और मशहूर मेडिकल कॉलेजों में से एक है. एम्स के बाद NEET टॉपर्स की यह पहली पसंद होती है. यहां की फैकल्टी और हॉस्पिटल एक्सपोजर दोनों ही वर्ल्ड लेवल की है. फीस बहुत ही किफायती है, जिससे मिडिल क्लास स्टूडेंट्स के लिए ये बेस्ट ऑप्शन बन जाता है.

MAMC नई दिल्ली में MBBS की 250 सीटें हैं. यहां एमबीबीएस कोर्स (MBBS without AIIMS) 5 साल 6 महीने का है. इस कॉलेज में MBBS की फीस बहुत कम है. फीस स्ट्रक्चर नीचे देख सकते हैं.

क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर

तमिलनाडु के वेल्लोर में स्थित CMC देश के सबसे पुराने और फेमस मेडिकल कॉलेजों में गिना जाता है. यहां पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल एक्सपोजर भी जबरदस्त मिलता है. फीस भी प्राइवेट कॉलेजों के मुकाबले काफी कम होती है. इस कॉलेज में एडमिशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट admissions.cmcvellore.ac.in पर जाना होगा.

KGMU लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित KGMU एक ऐसा नाम है, जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती है. KGMU पुराने और भरोसेमंद मेडिकल कॉलेजों में गिना जाता है. यहां क्लीनिकल ट्रेनिंग पर खास ध्यान दिया जाता है. इस कॉलेज की फीस करीब 50,000 से 60,000 रुपये है.

मद्रास मेडिकल कॉलेज (MMC), चेन्नई

दक्षिण भारत की बात करें तो मद्रास मेडिकल कॉलेज एक लेजेंडरी इंस्टीट्यूट है. इसकी स्थापना 1835 में हुई थी, जिससे यह एशिया के सबसे पुराने मेडिकल कॉलेजों में से एक बन जाता है. यहां इंफ्रास्ट्रक्चर और फैकल्टी दोनों मजबूत हैं. यहां MBBS की फीस करीब 70,000 से 80,000 रुपये प्रति साल है. कॉलेज की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट mmc.tn.gov.in पर देख सकते हैं.

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, दिल्ली

अगर आप कम फीस में दिल्ली के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS करना चाहते हैं, तो वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, दिल्ली यानी VMMC बेस्ट ऑप्शन है. यहां MBBS के लिए आपको NEET UG देना होगा. इसमें एडमिशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- vmmc-sjh.mohfw.gov.in पर जाना होगा.

यह भी पढ़ें: कोचिंग का खर्चा नहीं, YouTube बना गुरु, 22 की उम्र में अंशिका ने UPSC में गाड़ा झंडा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >