Jharkhand Polytechnic Counselling 2025: झारखंड पॉलिटेक्निक काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगा अलॉटमेंट रिजल्ट

Jharkhand Polytechnic Counselling 2025: झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी हो गया है. इस परीक्षा में कुल 43540 कैंडिडेट्स पास हुए हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ-साथ काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी हो गया है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkahnd.gov.in पर जाकर रिजल्ट और काउंसलिंग शेड्यूल चेक कर सकते हैं.

Jharkhand Polytechnic Counselling 2025: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) की ओर से पॉलिटेक्निक एडिशन के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkahnd.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की गई है. इस परीक्षा में कुल 43540 कैंडिडेट्स पास हुए हैं.

Jharkhand Polytechnic Counselling 2025: सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

काउंसलिंग प्रक्रिया झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद यानी JCECEB द्वारा आयोजित की जा रही है. काउंसलिंग के तहत उम्मीदवारों को रैंक के आधार पर सीट अलॉट की जाएगी. पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 13 जुलाई 2025 को प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद जिन छात्रों का नाम पहले राउंड में आएगा उन्हें दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने की प्रक्रिया को पूरा करना होगा.

Jharkhand Polytechnic Counselling Schedule: देखें काउंसलिंग शेड्यूल

कार्यतारीख
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरना3 जुलाई से 8 जुलाई 2025
च्वाइस एडिटिंग (विकल्प में बदलाव)9 और 10 जुलाई 2025
सीट आवंटन का परिणाम13 जुलाई 2025
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड और एडमिशन प्रक्रिया14 जुलाई से 19 जुलाई 2025

अगर किसी उम्मीदवार को पहले राउंड में सीट नहीं मिलती है तो वह अगले राउंड में भाग ले सकता है. इसके लिए जरूरी होगा कि उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कराएं और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया को पूरा करें. झारखंड पॉलिटेक्निक काउंसलिंग में कुल तीन राउंड तक सीट अलॉटमेंट होने की संभावना है. सीट मिलने के बाद छात्र को तय समय में रिपोर्ट करना अनिवार्य रहेगा वरना सीट रद्द हो सकती है.

झारखंड पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए इस साल बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया था. सीट अलॉटमेंट के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, एडमिट कार्ड, पहचान पत्र आदि साथ रखने होंगे. किसी भी तरह की गलती से बचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: झारखंड पॉलिटेक्निक परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >