IIT Madras vs IIT Bombay, कौन सा कॉलेज बनता है टॉपर्स की पहली पसंद

IIT Madras vs IIT Bombay: आईआईटी रुड़की की तरफ से जेईई एडवांस्ड का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है. टॉपर्स अपने पसंद के कॉलेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि IIT मद्रास और IIT बॉम्बे में से कौन सा कॉलेज टॉपर्स को ज्यादा पसंद आता है.

IIT Madras vs IIT Bombay: इस बार जेईई एडवांस्ड के रिजल्ट में भले ही AIR 1 दिल्ली जोन को मिला हो, लेकिन सबसे ज्यादा छात्रों को क्वालिफाई कराने की रेस में IIT Madras ने बाजी मार ली है. उसने IIT Bombay को भी पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, ये IIT Zone की बात हो रही है. एडमिशन और टॉपर्स की पसंद की बात करें तो आईआईटी बॉम्बे कई ज्यादा आगे है.

IIT Madras vs IIT Bombay: टॉपर्स की पहली पसंद कौन?

JEE एडवांस्ड (JEE Advanced) के टॉपर्स की पसंद की बात करें, तो आधिकारिक डेटा (JoSAA काउंसलिंग डेटा) के अनुसार IIT बॉम्बे लगातार स्टूडेंट्स की पहली पसंद बना हुआ है. हालांकि, NIRF रैंकिंग में IIT मद्रास नंबर 1 पर रहता है, लेकिन जब बात देश के सबसे बेस्ट रैंकर्स (Top Rankers) की आती है, तो वे IIT बॉम्बे को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं.

पिछले साल यानी 2025 के जोसा (JoSAA) डेटा और रिपोर्ट्स के आधार पर दोनों कॉलेजों के बीच टॉपर्स की पसंद का पूरा विश्लेषण नीचे दिया गया है-

  • टॉप 100 और टॉप 1000 रैंकर्स की पसंद: आईआईटी कानपुर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट और काउंसलिंग डेटा के अनुसार, टॉप रैंकर्स में आईआईटी बॉम्बे का दबदबा साफ दिखाई देता है.
  • टॉप 100 रैंकर्स: पिछले साल सबसे टॉप के 100 स्टूडेंट्स में से 73 स्टूडेंट्स ने अकेले IIT बॉम्बे को चुना. इसके मुकाबले IIT मद्रास को केवल 6 स्टूडेंट्स ने चुना था. (बाकी स्टूडेंट्स IIT दिल्ली और अन्य जगहों पर गए).
  • टॉप 200 रैंकर्स: इस ब्रैकेट में भी IIT बॉम्बे में 105 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया, जबकि IIT मद्रास को 35 स्टूडेंट्स ने चुना.
  • टॉप 500 रैंकर्स: इसमें IIT बॉम्बे चुनने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 183 थी, जबकि IIT मद्रास को 77 स्टूडेंट्स ने पसंद किया.
  • टॉप 1000 रैंकर्स: टॉप 1000 में से 252 स्टूडेंट्स ने IIT बॉम्बे और 152 स्टूडेंट्स ने IIT मद्रास में अपनी सीटें लॉक कीं.

पिछले साल के काउंसलिंग के दौरान देश के टॉप 66 रैंकर्स ने IIT बॉम्बे में ही कंप्यूटर साइंस की सीटें फुल कर दीं. वहीं IIT मद्रास में कंप्यूटर साइंस की शुरुआत AIR 116 से हुई और यह AIR 171 पर बंद हो गई.

यह भी पढ़ें: JEE Advanced 2026: आरोही देशपांडे लड़कियों में रही टॉपर, जानें क्या थी उनकी स्ट्रैटजी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >