IIT Delhi का ये BTech ब्रांच बेस्ट, Microsoft और Amazon में जॉब के लिए छात्रों की पहली पसंद

IIT Delhi Placement 2026: आईआईटी दिल्ली में इस साल का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार रहा है. यहां 1275 जॉब ऑफर्स मिले. 1140 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट पहले ही हो चुका है. 35 से ज्यादा इंटरनेशनल ऑफर्स भी स्टूडेंट्स को मिले हैं.

IIT Delhi से पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए यह प्लेसमेंट सीजन शानदार साबित हो रहा है. इस साल अब तक 1275 जॉब ऑफर्स मिल चुके हैं, जिनमें प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स भी शामिल हैं. सबसे खास बात यह है कि 1140 से ज्यादा स्टूडेंट्स को पहले ही जॉब मिल चुकी है, जो इस साल के प्लेसमेंट सीजन की मजबूती दिखाता है.

PPO में जबरदस्त उछाल

इस साल 300 से ज्यादा प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स आए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 33 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी है. मतलब साफ है कि कंपनियां अब पहले से ज्यादा भरोसा जता रही हैं और इंटर्नशिप के दौरान ही स्टूडेंट्स को परमानेंट ऑफर दे रही हैं.

IIT Delhi के करियर सर्विसेज ऑफिस के प्रोफेसर इंचार्ज नरेश दत्ला ने इस सीजन को मजबूत और उत्साहजनक बताया, और स्टूडेंट्स की मेहनत व तैयारी को इसकी बड़ी वजह बताया. वहीं को-प्रोफेसर इंचार्ज सुरेश नीलकांतन ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी कंपनियां कैंपस में आने वाली हैं, जिससे स्टूडेंट्स के लिए मौके और बढ़ेंगे.

किन कंपनियों ने दिखाई सबसे ज्यादा दिलचस्पी

इस बार Amazon, Microsoft, Google, Goldman Sachs और JP Morgan जैसी बड़ी कंपनियों ने डबल डिजिट ऑफर्स दिए हैं. इसके अलावा Barclays, Oracle, Qualcomm और Wells Fargo जैसी कंपनियां भी कैंपस में सक्रिय रहीं और कई स्टूडेंट्स को हायर किया.

ये भी पढ़ें: NIT पटना में हाईएस्ट प्लेसमेंट 41.37 लाख, मिले 500 से ज्यादा जॉब ऑफर

टेक कंपनियों का जलवा बरकरार

IT और टेक सेक्टर की कंपनियां हमेशा से IIT Delhi के स्टूडेंट्स की पहली पसंद रही हैं. Microsoft और Amazon जैसी कंपनियां न सिर्फ अच्छी सैलरी देती हैं बल्कि इंटरनेशनल एक्सपोजर का मौका भी देती हैं, जिसकी वजह से स्टूडेंट्स इन कंपनियों की तरफ सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं.

कंपनीसेक्टर
Amazonटेक
Microsoftटेक
Googleटेक
Goldman Sachsफाइनेंस
JP Morganफाइनेंस
Barclaysफाइनेंस
Oracleटेक
Wells Fargoफाइनेंस

35 से ज्यादा इंटरनेशनल ऑफर्स

सिर्फ भारतीय कंपनियां ही नहीं, बल्कि विदेशी कंपनियों ने भी IIT Delhi के स्टूडेंट्स को मौका दिया है. जापान, नीदरलैंड्स, सिंगापुर, यूएई और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों से 35 से ज्यादा इंटरनेशनल ऑफर्स आए हैं, जो ग्लोबल लेवल पर IIT Delhi की साख को दिखाता है.

ये भी पढ़ें: Best BTech College: बिहार में टेक हब का जलवा, Google और Amazon में प्लेसमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >