IIIT Bhagalpur Admission 2026: अगर आप IIIT में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो IIIT भागलपुर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां BTech के लिए 4 प्रोग्राम्स ऑफर किए जाते हैं. इन 4 प्रोग्राम्स में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE), मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग (MNC) और मैकेनिकल एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग (MAE) शामिल है.
IIIT Bhagalpur Fee Structure: क्या है कॉलेज का फीस स्ट्रक्चर?
IIIT भागलपुर की ऑफिशियल वेबसाइट iiitbh.ac.in पर जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बी.टेक में JoSAA and CSAB के माध्यम से एडमिशन लेने पर पहले सेमेस्टर में 1,78,621 रुपए लगते हैं. इसमें वन टाइम एडमिशन फी और कॉशन फी, जो रिफंडेबल होता है, वह भी शामिल है. इसके बाद दूसरे सेमेस्टर से 7वें सेमेस्टर तक 1,58,621 रुपए लगते हैं. वही आखिरी यानी 8वें सेमेस्टर में 1,62,621 रुपए लगते हैं, जिसमें 4,000 रुपए कन्वोकेशन फी के तौर पर जोड़े गए हैं.
How To Apply: कैसे करें अप्लाई?
IIIT भागलपुर की ऑफिशियल वेबसाइट iiitbh.ac.in पर दी गई जानकारी के अनुसार BTech प्रोग्राम में एडमिशन JoSAA, CSAB और DASA के माध्यम से लिया जा सकता है. यह भारत के प्रमुख सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों (जैसे IIT, NIT, और IIIT) में प्रवेश पाने के लिए विभिन्न काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रियाएं है. कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए रेगुलर तौर पर काउंसलिंग पोर्टल और इंस्टीट्यूट की वेबसाइट देखते रहें.
ये भी पढ़ें: bhagalpur news. ट्रिपल आईटी में एनयुग्मा – 2026 का भव्य समापन, पुरस्कार वितरण के साथ स्टार नाइट में झूमे छात्र
Student Hostel Accommodation: कॉलेज हॉस्टल में रहने की व्यवस्था
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक वैसे तो सभी फर्स्ट-ईयर स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल में रहना जरूरी है, लेकिन कुछ खास हालात में छूट दी जा सकती है. जैसे मेडिकल ग्राउंड पर या अगर स्टूडेंट के माता-पिता भागलपुर में रहते हैं. ऐसे मामलों में, स्टूडेंट्स को बिना हॉस्टल दिए भी इंस्टीट्यूट में आने की इजाजत दी जा सकती है.
Student Placement Structure: क्या रहेगा प्लेसमेंट स्ट्रक्चर?
IIIT भागलपुर के प्लेसमेंट रिकॉर्ड की बात करें तो यहां हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज 83 लाख रुपए का रहा है. वहीं एवरेज प्लेसमेंट लगभग 10 लाख पैकेज देखा गया है. हालांकि इसमें अंतर हो सकता है.
ये भी पढ़ें: बिहार के टॉप कॉलेजों में बढ़ीं BTech सीटें, देखें IIT, NIT और IIIT की लिस्ट
