GATE 2027 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 14 अगस्त से भरें फॉर्म, देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स

GATE 2027 Registration: गेट 2027 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी. कैंडिडेट्स 21 सितंबर तक ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकेंगे. उसके बाद लेट फीस के साथ 30 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं.

GATE 2027 Registration: इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस और ह्यूमैनिटीज जैसे विषयों में आगे की पढ़ाई करने की योजना बना रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है. ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी. इंटरेस्टेड कैंडिडेट 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन कर सकेंगे और लेट फीस के साथ 30 सितंबर 2026 तक एप्लीकेशन जारी रहेगा. वहीं, GATE 2027 एग्जाम की तारीख 6 फरवरी से 21 फरवरी 2027 के बीच तय की गई है. 

GATE 2027 के लिए शेड्यूल

इवेंटतारीख
GOAPS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू14 अगस्त 2026
नियमित आवेदन की अंतिम तिथि21 सितंबर 2026
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि30 सितंबर 2026
कैटेगरी, पेपर, परीक्षा शहर और अन्य विवरण में बदलाव की अंतिम तिथि21 अक्टूबर 2026
परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी जारी4 जनवरी 2027
एडमिट कार्ड डाउनलोडबाद में घोषित किया जाएगा (TBA)
GATE 2027 परीक्षा6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027
परीक्षा का समय (सुबह)9:30 AM – 12:30 PM
परीक्षा का समय (दोपहर)2:30 PM – 5:30 PM
GATE 2027 रिजल्ट जारी19 मार्च 2027
स्कोरकार्ड मुफ्त डाउनलोडबाद में घोषित किया जाएगा (TBA)

GATE स्कोर से कहां मिलेंगे फायदे? 

GATE का वैलिड स्कोर कई हायर एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसके जरिए कैंडिडेट्स इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस और ह्यूमैनिटीज के मास्टर्स प्रोग्राम और PhD में एडमिशन ले सकते हैं. इसके अलावा संबंधित विषयों के पीएचडी प्रोग्राम में भी GATE स्कोर से एडमिशन होता है.

ये भी पढ़ें: Top Engineering Colleges, जिनमें मिलते हैं हाईएस्ट पैकेज

GATE 2027 Registration: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

GATE 2027 के लिए वे कैंडिडेट एप्लीकेशन कर सकते हैं, जो इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस या ह्यूमैनिटीज के किसी भी अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के फाइनल ईयर या सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे हैं. इसके अलावा अपनी डिग्री पूरी कर चुके कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं.

एप्लीकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रजिस्ट्रेशन के समय लाइव फोटो के लिए वेबकैम या कम से कम 5 एमपी कैमरे वाला मोबाइल जरूरी होता है.
  • सिग्नेचर की स्कैन कॉपी
  • वैलिड  फोटो आईडी की स्कैन कॉपी. एग्जाम सेंटर पर इसी फोटो आईडी की ओरिजिनल कॉपी साथ ले जाना जरूरी होगा.
  • SC/ST कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • UDID या PwD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • डिस्लेक्सिक सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)

GATE 2027 Official Notification PDF

एप्लीकेशन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

कैंडिडेट्स एप्लीकेशन भरने से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स सही फॉर्मेट में तैयार रखें. फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स साफ और गाइडलाइंस के अनुसार होने चाहिए. एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जानकारी ध्यान से भरें और पूरी जानकारी के लिए GATE की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें (gate2027.iitm.ac.in) ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें: GATE Result 2025 Date: इस दिन जारी होगा गेट का रिजल्ट, gate2025.iitr.ac.in पर ऐसे करें सकेंगे चेक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >