CLAT 2027 का शेड्यूल जारी, 6 दिसंबर को होगा लॉ एंट्रेंस एग्जाम

CLAT 2027 Exam: Consortium of NLUs ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) की परीक्षा के तारीख की घोषणा कर दी है. परीक्षा की तारीख 6 दिसंबर 2026 तय की गई है. आवेदन की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जो 31 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी. इससे संबंधित और अपडेट्स के लिए पूरा पढ़ें.

CLAT 2027 Exam: द एग्जीक्यूटिव कमिटी एंड द गर्वनिंग बॉडी ऑफ द कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of NLUs) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है. इस एग्जाम को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 18 जुलाई 2026 को एक मीटिंग की गई, जिसमें CLAT 2027 को लेकर फैसला लिया गया था. नोटिफिकेशन के अनुसार CLAT 2027 परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को होगी.

CLAT 2027 Applicate Date: कब से शुरू होगी एप्लीकेशन की प्रक्रिया?

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार CLAT 2027 की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जो 31 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगी. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इससे संबंधित अधिक जानकारी जैसे अप्लाई करने की प्रक्रिया और एडमिट कार्ड की जानकारी कुछ ही दिनों में जारी की जाएगी.


CLAT 2027 Notice

CLAT Exam Eligibility: क्या होगी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

CLAT के PG प्रोग्राम के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए उम्र की कोई लिमिट नहीं है. जिन उम्मीदवारों ने LLB की डिग्री या उसके बराबर की परीक्षा पास की है, उनके पास कम से कम 50% अंक होने चाहिए. SC, ST या PwD कैटेगरी के उम्मीदवारों के मामले में 45% अंक तय किया गया है.

CLAT Exam Syllabus: किन विषयों पर देना होगा ध्यान?

UG-CLAT का टेस्ट 2 घंटे का होगा, जिसमें 120 मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे और हर सवाल 1 नंबर का होगा. हर गलत जवाब के लिए 0.25 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी. परीक्षा में इंग्लिश, करेंट अफेयर्स, लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटेटिव टेक्नीक्स विषयों से सवाल पूछे जाएंगे.

ये भी पढ़ें: IIIT Bhagalpur में प्लेसमेंट 83 लाख का, जानें कैसे होगा BTech में एडमिशन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >