BTech CSE को झटका, इस ब्रांच को मिले सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर

Campus Placement की बात आती है तो सबसे ज्यादा चर्चा BTech Computer Science यानी BTech CSE की होती है. हालांकि, इस बार IIT कानपुर के प्लेसमेंट में कंप्यूटर साइंस ब्रांच से तगड़ा प्लेसमेंट किसी और ब्रांच का देखा गया है.

IIT कानपुर के कैंपस प्लेसमेंट में इस बार एक दिलचस्प ट्रेंड देखने को मिला है. हर साल की तरह BTech कंप्यूटर साइंस (CSE) को सबसे ज्यादा डिमांड वाली ब्रांच माना जाता है, लेकिन ताजा आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. इस बार सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर CSE को नहीं बल्कि इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) ब्रांच के स्टूडेंट्स को मिले हैं. आइए पूरे आंकड़ों के साथ समझते हैं कि इस बार IIT कानपुर के प्लेसमेंट सीजन में किस ब्रांच ने बाजी मारी.

IIT कानपुर प्लेसमेंट 2026: पूरी रिपोर्ट

IIT कानपुर में इस साल कुल 1,969 स्टूडेंट्स ने प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 1,078 स्टूडेंट्स को नौकरी मिली, यानी ओवरऑल प्लेसमेंट रेट 54.8% रहा. इसके अलावा 254 स्टूडेंट्स को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) के जरिए पहले ही जॉब मिल चुकी थी. कुल मिलाकर स्टूडेंट्स को 1,078 ऑफर्स दिए गए.

BTech CSE नहीं, इस ब्रांच ने मारी बाजी

अगर ब्रांच-वाइज आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैक्ट यही है कि टोटल रिक्रूटमेंट के मामले में BTech इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (BT-EE) ने BTech कंप्यूटर साइंस (BT-CSE) को पीछे छोड़ दिया. BT-EE ब्रांच से कुल 153 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिला, जबकि BT-CSE से सिर्फ 122 स्टूडेंट्स को ही जॉब मिल पाई. PPO के मामले में भी EE आगे रहा, इस ब्रांच के 63 स्टूडेंट्स को पहले से ही प्री-प्लेसमेंट ऑफर मिल चुका था, जबकि CSE में यह आंकड़ा 49 का रहा.

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद में रैंक 4167 पर BTech CSE पक्का, देखें कैटेगरी वाइज सीट अलॉटमेंट

प्लेसमेंट प्रतिशत में CSE अब भी आगे

हालांकि टोटल ऑफर्स के मामले में भले ही CSE, EE से पीछे रह गई हो, लेकिन प्लेसमेंट प्रतिशत के मामले में CSE ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है. BT-CSE का प्लेसमेंट प्रतिशत 89.7% रहा, जो लिस्ट में सबसे ज्यादा है. वहीं BT-EE का प्लेसमेंट प्रतिशत 77.3% रहा. यानी सीधे शब्दों में कहें तो CSE ब्रांच में रजिस्टर्ड ज्यादातर स्टूडेंट्स को नौकरी मिल गई, लेकिन टोटल सीटों के हिसाब से EE ब्रांच ने ज्यादा स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट दिलाई.

ब्रांचकुल स्टूडेंट्सरिक्रूटेडPPOप्लेसमेंट %एवरेज CTC (LPA)
BT-CSE1361224989.7%41.84 लाख रुपये
BT-EE1981536377.3%30.07 लाख रुपये
BT-CHE107741369.2%22.89 लाख रुपये
BT-ME1571002463.7%21.33 लाख रुपये
BT-AE5635662.5%18.19 लाख रुपये
BT-CE13576556.3%18.78 लाख रुपये
BT-MSE8244553.7%21.69 लाख रुपये
BT-BSBE5929849.1%21.74 लाख रुपये
BS-SDS29221275.9%25.54 लाख रुपये
BS-MTH60411268.3%29.47 लाख रुपये

सैलरी पैकेज की बात करें तो BT-CSE ब्रांच के स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा एवरेज CTC मिला, जो 41.84 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा. सबसे ज्यादा हाइएस्ट पैकेज भी CSE स्टूडेंट को ही मिला, जो 120 लाख रुपये रहा. वहीं BT-EE का एवरेज CTC 30.07 लाख रुपये और हाइएस्ट पैकेज 106 लाख रुपये रहा. ओवरऑल पूरे कैंपस का एवरेज CTC 24.87 लाख रुपये, मीडियन CTC 20 लाख रुपये और हाइएस्ट पैकेज 120 लाख रुपये रहा.

ये भी पढ़ें: IIT Delhi का ये BTech ब्रांच बेस्ट, Microsoft और Amazon में जॉब के लिए छात्रों की पहली पसंद

ओवरऑल प्लेसमेंट ट्रेंड

पूरे कैंपस के सैलरी डिस्ट्रिब्यूशन को देखें तो सबसे ज्यादा 355 स्टूडेंट्स को 10-20 LPA के दायरे में पैकेज मिला. इसके बाद 219 स्टूडेंट्स को 20-30 LPA, 180 स्टूडेंट्स को 30-50 LPA और 64 स्टूडेंट्स को 50 LPA से ज्यादा का पैकेज मिला.

वहीं 76 स्टूडेंट्स को 10 LPA से कम पैकेज पर संतोष करना पड़ा. इन आंकड़ों से साफ है कि इस बार IIT कानपुर के प्लेसमेंट सीजन में भले ही CSE ब्रांच सैलरी के मामले में टॉप पर रही हो, लेकिन कुल ऑफर्स के मामले में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच ने बाजी मार ली.

ये भी पढ़ें: DTU का टॉप BTech ब्रांच, Amazon और Google में प्लेसमेंट का मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >