इस स्कूल में मिलेगी गुरुकल जैसी पढ़ाई, रहना-खाना सब फ्री, 28 अगस्त से पहले कर लें अप्लाई

Bihar Simultala Residential School: सिमुलतला आवासीय विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में अप्लाई करने की लास्ट डेट करीब है. यहां बच्चों को फ्री रहने, भोजन और हेल्थकेयर जैसी सुविधाएं मिलती हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चों का एडमिशन सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो पूरी जानकारी हासिल कर लें.

Simultala Residential School Admission 2027: बिहार में रहकर अपने बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन दिलाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जा रहा है. इस स्कूल में एडमिशन मिलने के बाद आपके बच्चे को रहने की सुविधा, भोजन और हेल्थकेरय, सब एक ही छत के नीचे मिलेगा. सत्र 2027-28 में एडमिशन पाने के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स 28 अगस्त 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. 

कक्षा 6 में मिलेगा नामांकन

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन मांगे गए हैं. यह नामांकन सत्र 2027-28 के लिए होगा. ऐसे में जिन छात्रों और माता-पिता की रुचि आवासीय विद्यालय में पढ़ाई कराने में है, वे लास्ट डेट से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.


पढ़ाई, हॉस्टल और भोजन फ्री 

सिमुलतला आवासीय विद्यालय की खासियत यहां मिलने वाली आवासीय व्यवस्था है. छात्रों को शिक्षा, छात्रावास, भोजन और हेल्थ फैसिलिटी फ्री उपलब्ध कराई जाती हैं. यानी विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रहने और खाने की सुविधा भी स्कूल की ओर से दी जाती है.

कंप्यूटर लैब और एडवांस लैब की सुविधा 

विद्यालय में छात्रों की पढ़ाई को एडवांस बनाने के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध हैं. इनमें कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और एडवांस लैब की सुविधाएं शामिल हैं. इन सुविधाओं के जरिए छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ टेक्नोलॉजी और प्रैक्टिकल नॉलेज दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें: कहीं छूट न जाए सरकारी नौकरी का मौका, पटना हाई कोर्ट में 68 पदों पर भर्ती, 81 हजार से ज्यादा हो सकती है सैलरी

खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी जोर

सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, छात्रों के पूरे विकास पर ध्यान दिया जाता है. विद्यालय में योग, सांस्कृतिक गतिविधियों और खेल के माध्यम से विद्यार्थियों के फिजिकल हेल्थ का भी ध्यान रखा जाता है. 

गुरुकुल जैसी व्यवस्था, अनुशासन पर खास ध्यान

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में गुरुकुल जैसी व्यवस्था पर भी जोर दिया जाता है. यहां छात्रों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता और नैतिक मूल्यों को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है. इसका उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ जीवन के लिए भी तैयार करना है.

ये भी पढ़ें: BPSC Exam Prep: छूट ना जाए मौका, सरकारी नौकरी पाने के लिए पिछले सालों के ये 20 सवाल जरूर देखें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >