Bihar 11th Admission 2025: बिहार 11वीं में दाखिले के लिए तीसरी Merit List जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar 11th Admission 2025 Merit List: बिहार में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. 11वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. मेरिट लिस्ट में नाम आने पर संबंधित स्कूल में नामांकन भी करना होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि मेरिट लिस्ट कैसे देखें

Bihar 11th Admission 2025 Merit List: बिहार में 11वीं में दाखिले लेने वाले छात्रों के लिए काम की खबर है. बिहार में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए इंटर (कक्षा 11वीं) में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है. एडमिशन लेने वाले छात्रों को बता दें कि OFSS (Online Facilitation System for Students) के तहत तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है. ऐसे छात्र जिन्होंने 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन किया था वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं. 

Bihar 11th Admission 2025: 31 जुलाई तक करें आवेदन

ऐसे छात्र जिनका नाम इस लिस्ट में होगा, वे 28 जुलाई से 31 जुलाई 2025 के बीच आवंटित स्कूलों में नामांकन कर सकते हैं. नामांकन से जुड़ी सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net है. स्टूडेंट्स इस मेरिट सूची को मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं. 

Bihar 11th Admission 2025 Merit List Steps To Download: ऐसे देखें तीसरी मेरिट लिस्ट

  • छात्र सबसे पहले OFSS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • यहां होमपेज पर ‘Bihar Inter Third Selection List’ लिंक पर क्लिक करें 
  • क्षेत्रवार लिस्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा 
  • अपना नाम खोजें 
  • मेरिट लिस्ट को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें  

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले 15 जुलाई 2025 को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई थी. करीब 10 हजार प्लस टू स्कूलों (Bihar School) में 17.50 लाख से अधिक सीटों पर 11वीं में एडमिशन होगा. वहीं तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. 

यह भी पढ़ें- RSSB Rajasthan Patwari Exam Date 2025 Out: दो शिफ्ट में होगी पटवारी परीक्षा, यहां देखें शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >