Admission Alert 2026 : कलकत्ता यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स ने फाइनेंशियल मैनेजमेंट के एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी किया है. वहीं, भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), पुणे गोवा में फिल्म मेकिंग में फाउंडेशन कोर्स करने का मौका दे रहा है. जादवपुर यूनिवर्सिटी से विशेष बच्चों के लिए डांस थेरेपी में पीजीडी कर सकते हैं.
फिल्म मेकिंग में करें फाउंडेशन कोर्स
संस्थान : भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई), पुणे.
कोर्स : फाउंडेशन कोर्स इन फिल्म मेकिंग. एफटीआईआई, पुणे, इस कोर्स का संचालन अपने सेंटर फॉर ओपन लर्निंग पहल के तहत और आर्ट हाउस फिल्म एकेडमी, गोवा के सहयोग से 12 से 25 मई 2026 तक गोवा में करेगा. कोर्स की कुल सीटें 18 हैं और माध्यम अंग्रेजी व हिंदी है.
योग्यता : अभ्यर्थी का बारहवीं पास होना आवश्यक है. आयु 1 मई, 2026 को 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए.
प्रवेश : पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.
अंतिम तिथि : 28 अप्रैल, 2026 शाम 6 बजे से पहले तक आवेदन कर सकते हैं.
विवरण देखें : https://ftii.ac.in/courses/foundation-course-in-filmmaking-in-goa-12-25-may-2026
फाइनेंशियल मैनेजमेंट में करें एमबीए
संस्थान : डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, कलकत्ता यूनिवर्सिटी, कोलकाता.
कोर्स : एमबीए (फाइनेंशियल मैनेजमेंट) 2026-28.
योग्यता : कैट 2025 या मैट अप्रैल 2025, मार्च 2026 का स्कोर होना चाहिए.
प्रवेश : पिछले अकादमिक रिकॉर्ड, कैट या मैट स्कोर, ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू एवं कार्यानुभव के आधार पर एडमिशन मिलेगा.
आवेदन : निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन नोटिफिकेशन में दिये गये पते पर भेजें.
अंतिम तिथि : 29 मई, 2026.
विवरण : https://www.caluniv.ac.in/admission/admission.html
विशेष बच्चों के लिए डांस थेरेपी में करें पीजीडी
संस्थान : जादवपुर यूनिवर्सिटी.
कोर्स : स्पेशल नीड्स के लिए डांस मूवमेंट थेरेपी में एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (पीजीडी) कोर्स.
योग्यता : किसी भी विषय में ग्रेजुएट अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. साइकोलॉजी, मेडिकल साइंस, बायोलॉजिकल साइंस स्पेशल एजुकेशन, सोशल वर्क, परफार्मिंग आर्ट्स, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथेरेपी या हेल्थकेयर जैसे विषयों से ग्रेजुएशन करने वालों को एडमिशन में प्राथमिकता दी जायेगी.
प्रवेश : इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश मिलेगा.
आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 27 अप्रैल, 2026.
विवरण : https://jadavpuruniversity.in/storage/2026/03/Information-Brochure_2026_Final.pdf
यह भी पढ़ें : SBI Youth for India Fellowship 2026 : ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने का मौका देगी एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप
