Admission Alert 2026 : मेरीटाइम इंडस्ट्री में करियर की यहां से रखें नींव

Admission Alert 2026 : भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. आप अगर मेरीटाइम इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहते हैं, तो इन कोर्सेज में प्रवेश लेकर अपनी आगे की राह बना सकते हैं...

Admission Alert 2026 : मेरीटाइम इंडस्ट्री विविधता से भरा कार्यक्षेत्र है, जिसमें मुख्य रूप से जहाजों, बंदरगाहों और समुद्र के माध्यम से होने वाला व्यापार शामिल है. इस इंडस्ट्री के लिए योग्य पेशेवर तैयार करने वाले देश के प्रमुख संस्थान इंडियन मेरीटाइम यूनिवर्सिटी (आईएमयू) में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है. इस विश्वविद्यालय के कुल छह कैंपस हैं, जो चेन्नई, कोच्चि, कोलकाता, मुंबई पोर्ट, नवी मुंबई एवं विशाखापट्टनम में स्थित हैं. आप अगर यहां प्रवेश लेन चाहते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी शुरू कर सकते हैं.

कोर्स, जिनमें ले सकते हैं प्रवेश

यूजी कोर्स
बीटेक – नेवल आर्किटेक्चर एंड ओशन इंजीनियरिंग/ नेवल आर्किटेक्चर एंड शिप बिल्डिंग/ मरीन इंजीनियरिंग में.
बीएससी – नॉटिकल साइंस, डिप्लोमा- नॉटिकल साइंस
बीबीए – लॉजिस्टिक्स, रिटेलिंग एवं ई-कॉमर्स/मेरीटाइम लॉजिस्टिक्स (अप्रेंटिसशिप एंबेडेड).
पीजी कोर्स
एमटेक – नेवल आर्किटेक्चर एवं ओशन इंजीनियरिंग/ ड्रेजिंग एवं हार्बर इंजीनियरिंग/ एनवायर्नमेंटल इंजीनियरिंग/ मरीन टेक्नोलॉजी में
पीजीडी – मरीन इंजीनियरिंग में
एमबीए- इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक मैनेजमेंट/ पोर्ट एंड शिपिंग मैनेजमेंट/मेरीटाइम मैनेजमेंट में. एक वर्षीय ऑनलाइन पीजी डिप्लोमा- मेरीटाइम लॉ में.
कैंपस के अनुसार कोर्स के बारे में विस्तार से जानने के लिए नोटिफिकेशन देखें.

एडमिशन के लिए जरूरी योग्यता

बीटेक, बीएससी एवं एक वर्षीय डिप्लोमा इन नॉटिकल साइंस के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स के साथ न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों में बारहवीं या समकक्ष परीक्षा पास होना आवश्यक है, इसके साथ ही दसवीं या बारहवीं में इंग्लिश में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए. बीबीए के लिए किसी भी स्ट्रीम में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास होने के साथ दसवीं एवं बारहवीं एवं इंग्लिश में कम से कम 50 फीसदी अंक जरूरी हैं. एमबीए में प्रवेश के लिए किसी भी विषय में 50 फीसदी अंक (दसवीं, बारहवीं एवं ग्रेजुएशन में अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक) के साथ ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. एमटेक के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों में मरीन इंजीनियरिंग/ मेकेनिकल इंजीनियरिंग/ नेवल आर्किटेक्चर/सिविल/मरीन में बीइ/बीटेक होना चाहिए. मास्टर कोर्सेज के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है. कोर्स के अनुसार योग्यता व आयु सीमा एवं फिजिकल फिटनेस के जरूरी पैमाने की विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं.

एंट्रेंस से बनेगी आगे की राह

यूजी कोर्स (बीबीए के अतिरिक्त) में प्रवेश आईएमयू-सीईटी 2026 रैंक/ सीयूईटी (यूजी) 2026 स्कोर के आधार पर मिलेगा, लेकिन प्रवेश में प्राथमिकता आईएमयू-सीईटी रैंक वाले उम्मीदवारों को दी जायेगी. बीबीए प्रोग्राम में एडमिशन बारहवीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर दिया जायेगा. एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आईएमयू-सीईटी 2025/2026 रैंक/कैट 2025 स्कोर/ मैट (सितंबर/दिसंबर)2025/ (फरवरी/मई) 2026 के स्कोर/ सीमैट 2025-26 के स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं. एमटेक में एडमिशन की राह आईएमयू-सीईटी की 2026 की रैंक/ गेट, सीयूइटी पीजी, पीजी सीईटी 2026 के स्कोर से बनेगी.

आईएमयू-सीईटी का पाठ्यक्रम

आईएमयू-सीईटी 2026 का आयोजन 24 मई, 2026 को किया जायेगा. यह एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट है. यूजी टेक्निकल प्रोग्राम के लिए आयोजित इस टेस्ट में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिसमें इंग्लिश, जनरल एप्टीट्यूड, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स पर केंद्रित बारहवीं स्तर/ सीबीएसई पाठ्यक्रम पर केंद्रित प्रश्न होंगे. पीजी कोर्स के एंट्रेंस टेस्ट के पाठ्यक्रम व पैटर्न के बारे में विस्तार से जानने के लिए वर्ष 2026-27 का प्रॉस्पेक्टस देखें.

ऐसे करें आवेदन

यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है.
अंतिम तिथि : 24 अप्रैल, 2026
विवरण देखें : https://www.imu.edu.in/imunew/admissions-2026-27

यह भी पढ़ें : Admission Alert 2026 : बनाएं लाइट्स, कैमरा, एक्शन की दुनिया का रास्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >