Admission Alert 2026 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर एंड बिजनेस मैनेजमेंट मौका दे रहा है सस्टेनेबल एनवायर्नमेंट मैनेजमेंट में सर्टिफिकेट कोर्स करने का, वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायती राज में ट्राइबल डेवलपमेंट मैनजमेंट में पीजीडी के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. जादवपुर यूनिवर्सिटी से लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस में मास्टर्स कर सकते हैं. नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने रिन्यूएबल एनर्जी एंड ग्रिड इंटरफेस टेक्नोलॉजीज समेत कई अन्य स्पेशलाइजेशन में पीजीडी के लिए आवेदन मांगे हैं.
सस्टेनेबल एनवायर्नमेंट मैनेजमेंट में करें सर्टिफिकेट कोर्स
संस्थान : डिपार्टमेंट ऑफ एनवार्यनमेंट मैनेजमेंट,इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर एंड मैनेजमेंट, कोलकाता.
कोर्स : ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स ऑन सस्टेनेबल एनवार्यनमेंट मैनेजमेंट (सितंबर 2026). कोर्स का संचालन 3 सितंबर से 10 अक्तूबर, 2026 तक किया जायेगा.
योग्यता : इस कोर्स में छात्र, कचरा प्रबंधन विशेषज्ञ, पर्यावरण कर्मी आदि प्रवेश ले सकते हैं.
ऐसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 22 अगस्त, 2026.
विवरण देखें : https://www.iiswbm.edu/wp-content/uploads/2024/06/sustainable-environment-management-course.pdf
ट्राइबल डेवलपमेंट मैनेजमेंट में करें पीजीडी
संस्थान : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायती राज, हैदराबाद.
कोर्स : पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्राइबल डेवलपमेंट मैनेजमेंट (पीजीडीटीडीएम).
योग्यता : किसी भी विषय में ग्रेजुएट प्रवेश ले सकते हैं.
ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 31 जुलाई, 2026.
विवरण देखें : https://erp.nirdpr.in/website/NewsandEvents/Img-639156647343389168EmpNo_785.pdf
लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस में करें मास्टर्स
संस्थान : फैकल्टी ऑफ आर्ट्स, जादवपुर यूनिवर्सिटी.
कोर्स : मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस एवं एमएलआईसी (डिजिटल लाइब्रेरी) कोर्स (2026-27).
योग्यता : न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों में किसी भी विषय में ग्रेजुएशन एवं लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस में बैचलर डिग्री होना चाहिए.
प्रवेश : शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.
ऐसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करना है.
अंतिम तिथि : 27 जुलाई, 2026.
विवरण देखें : http://182.71.247.8/julisc/index.php
रिन्यूएबल एनर्जी समेत कई अन्य विषयों में करें पीजीडी
संस्थान : नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, फरीदाबाद.
कोर्स : एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स- रिन्यूएबल एनर्जी एंड ग्रिड इंटरफेस टेक्नोलॉजीज/ पावर डिस्ट्रीब्यूशन एंडएमर्जिंग टेक्नोलॉजी/ हाइड्रो पावर प्लांट इंजीनियरिंग/ पावर प्लांट इंजीनियरिंग में.
योग्यता : न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों में बीइ/बीटेक होना चाहिए. स्पेशलाइजेशन के अनुसार ब्रांच की जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें. अधिकतम आयु सीमा कोर्स शुरू होने की तारीख को 35 साल होना चाहिए.
प्रवेश : शैक्षणिक योग्यता के अंकों एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश मिलेगा.
ऐसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करें.
अंतिम तिथि : 6 अगस्त, 2026.
विवरण देखें : https://npti.gov.in/en/brochure-npti-post-graduate-diploma-course-pgdc-2026-27-0
यह भी पढ़ें : Career Guidance : एथलीट बनना है, तो ऐसे बढ़ें आगे
