UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर निकली बंपर नौकरियां, 81 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी

UP Police Bharti 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने यूपी पुलिस में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 पदों और प्रोग्रामर के 55 पदों पर भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है.

UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस ने कॉन्स्टेबल पदों के बाद अब कंप्यूटर ऑपरेटर पदों पर भर्ती के आवेदन शुरू कर दिए हैं. जो भी उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं वे नोटिफिकेशन में वैकेंसी की डिटेल चेक कर लें.

Also Read: बीएचयू में निकली है 45 हजार से सवा लाख रुपये तक की सैलरी की नौकरी,अब इस दिन तक करें आवेदन

UP Police Bharti 2024: जानें योग्यता

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण सहित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार राज्य में शुरू किए गए इस प्रमुख भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के पात्र हैं. इसके साथ ही उसके पास कंप्यूटर नॉलेज में ‘ओ’ सर्टिफिकेट भी होना चाहिए. 

UP Police Bharti 2024: उम्र सीमा

18 से 28 साल है और उम्र की गिनती 1 जुलाई 2023 से होगी.

UP Police Bharti 2024: कुल रिक्तियां

कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 पदों और प्रोग्रामर के 55 पदों पर भरें जा रहे हैं फॉर्म.

UP Police Bharti 2024: ऑनलाइन करें आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड के कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पदों के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – uppbpb.gov.in. यही से आप डिटेल भी पता कर सकते हैं.

UP Police Bharti 2024: कितनी मिलेगी सैलरी

इन पद पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इन पद पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 400 रुपये शुल्क देना होगा. शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2024 है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >