UGC NET Answer Key Objection Window आज हो जाएगी बंद, ऑब्जेक्शन फाइल करने का अंतिम मौका आज

UGC NET Answer Key Objection Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 5 जनवरी, 2024 को यूजीसी नेट 2023 आंसर की ऑबजेक्शन विंडो बंद कर देगी.

UGC NET Answer Key Objection Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 5 जनवरी, 2024 को यूजीसी नेट 2023 आंसर की ऑबजेक्शन विंडो बंद कर देगी. जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाना चाहते हैं, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं.

Also Read: JSSC Recruitment 2024: झारखंड में निकली पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर बंपर भर्ती, एक लाख तक मिलेगी सैलरी

UGC NET Answer Key ऐसे करे चेक

आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं.

वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें.

इसके बाद NTA UGC NET / JRF December 2023 Exam Answer Key के लिंक पर जाना होगा.

अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें.

अब अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक कर सकते हैं.

आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट लेकर भी रख सकते हैं.

UGC NET Answer Key Objection Window: देने होंगे एक प्रश्न के 200 रुपये

एजेंसी द्वारा आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख 5 जनवरी 2024 रखी गई है. आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों के पास आज दिन भर का समय बचा है. विशेषज्ञ द्वारा सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद वेबसाइट पर फाइनल आंसर की अपलोड कर दी जाएगी. इसके बाद ही यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परिणामों की कोई पुनर्मूल्यांकन/पुनः जांच नहीं होगी. प्रति प्रश्न पर अपत्ति दर्ज कराने के लिए आपको 200 रुपये जमा करने होंगे.

Also Read: JSSC JTGLCCE 2024: जेएसएससी ने निकाली विभिन्न पदों पर नियुक्ति, 35 हजार रुपये मिलेगी स्टार्टिंग सैलरी

एनटीए यूजीसी नेट परीक्षाएं सहायक प्रोफेसरों की भर्ती और जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है. यूजीसी नेट के कारण न केवल लेक्चरशिप और रिसर्च फेलोशिप प्राप्त होती है, बल्कि परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कई अन्य अवसर भी प्राप्त होते हैं.

क्या है UGC NET परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा का फुल फॉर्म राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा है (National Eligibility Test). इस प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exams) के जरिए उन योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाता है, जो यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को पढ़ाना चाहते हैं. यह परीक्षा साल में दो बार एनटीए द्वारा आयोजित की जाती है (NTA Exam). इसके लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करते हैं.

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आयु सीमा कितनी होनी चाहिए? (UGC NET Exam Age Limit)

1- जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए उम्मीदवारों की उम्र 31 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

2- एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल और पीडब्ल्यूडी वर्ग वालों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट रखी गई है.

3- एल.एल.एम. डिग्री वाले उम्मीदवारों को आयु में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी. सशस्त्र बलों में सेवा देने वाले उम्मीदवारों को उस महीने के पहले दिन तक, (जिसमें यूजीसी-नेट परीक्षा होनी है), सशस्त्र बलों में सेवा की अवधि के अधीन 5 वर्ष तक की छूट दी जाती है.

4- यूजीसी नेट के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने की कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >