Sarkari Result Exam 2024 LIVE: इन पदों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन से लेकर यहां सबकुछ
Copied link
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इन दिनों काफी मौके हैं, जिनके द्वारा वो केंद्र सरकार या राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पा सकते हैं. नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, एमपी जैसे हिंदी भाषी राज्योॆ में राज्य सरकार ने भी कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली हैं. वैकेंसी, एग्जाम, रिजल्ट से जुड़े सभी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे. एजुकेशन से जुड़े तमाम ताजा खबरों के अपडेट के लिए प्रभात खबर के इस लाइव सेक्शन के साथ बने रह सकते हैं.
3:14 PM. 30 Jan 249:44 AM. 30 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: 4 फरवरी को JSSC CGL की परीक्षा होगी या नहीं
झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (JSSC CGL) का आयोजन 4 फरवरी को होगी या नहीं, इस पर स्टूडेंट्स में बड़ा कन्फ्यूजन है. झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन (जेएसएससी) की ओर से अब तक उनका एडमिट कार्ड यानी प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया है. इसलिए अभ्यर्थियों में उहापोह की स्थिति है. 4 फरवरी को परीक्षा होगी या नहीं होगी. 4 फरवरी को 3.17 लाख अभ्यर्थियों को जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में शामिल होना है. दरअसल, 28 जनवरी को हुई परीक्षा के दौरान पेपर लीक मामले ने इन अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है.
झारखंड : 4 फरवरी को JSSC CGL की परीक्षा होगी या नहीं, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट
10:37 PM. 29 Jan 245:07 PM. 29 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: कोच के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने का कल आखिरी मौका
स्पोर्ट अर्थारिटी ऑफ इंडिया भर्ती 2024 में कोच, वरिष्ठ कोच, सहायक कोच और उच्च प्रदर्शन कोच के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन चल रही है. इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आवेदन कर लें. आवेदन करने की लास्ट डेट कल 30 जनवरी 2024 तक ही है. यह वैकेंसी 214 पदों के लिए निकाली गई है. ये पद विभिन्न विषयों के एथलीटों के लिए आरक्षित हैं.
SAI Coach Recruitment 2024: कोच के पदों पर रजिस्ट्रेशन करने का कल आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई
10:37 PM. 29 Jan 245:07 PM. 29 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: लेक्चरर पदों के लिए निकली वैकेंसी
Pariksha Pe Charcha 2024: पीएम मोदी आज छात्रों के साथ करेंगे परीक्षा पे चर्चा, यहां से देख सकेंगे लाइव
7:47 PM. 28 Jan 242:17 PM. 28 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: NCERT में असिस्टेंट एडिटर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी
एनसीईआरटी ने असिस्टेंट एडिटर, प्रूफ रीडर एवं डीटीपी ऑपरेटर के 170 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आप अगर इन पदों के लिए मांगी योग्यता रखते हैं, तो एनसीईआरटी के पब्लिकेशन डिवीजन की ओर से आयोजित स्किल टेस्ट में शामिल हो सकते हैं. जानें इन नौकरियों के लिए जरूरी योग्यता एवं चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से…
NCERT में असिस्टेंट एडिटर समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
7:47 PM. 28 Jan 242:17 PM. 28 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: झारखंड सीजीएल के दूसरी चरण का एडमिट कार्ड आज होगा जारी
JPSC Recruitment 2024: झारखंड सिविल सेवा के 342 पदों पर निकली वैकेंसी, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन
9:20 PM. 27 Jan 243:50 PM. 27 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: सुप्रीम कोर्ट में इन पदों के लिए निकली वैकेंसी
भारत के सर्वोच्च न्यायालय, एससीआई ने लॉ क्लर्क-कम-रिसर्च एसोसिएट्स पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार एससीआई की आधिकारिक वेबसाइट main.sci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान संगठन में 90 पद भरेगा. पंजीकरण प्रक्रिया 24 जनवरी को शुरू हो गई है और आवेदन करने की लास्ट डेट 15 फरवरी, 2024 तक है.
Supreme Court Recruitment 2024: सुप्रीम कोर्ट में इन पदों के लिए निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
9:20 PM. 27 Jan 243:50 PM. 27 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: झारखंड सीजीएल का एग्जाम सेंटर का पता बदला
झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2023 (JSSC CGL ) कल से शुरु होगा. जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 4 फरवरी को है उनके एडमिट कार्ड 28 जनवरी को जारी होंगे. जिन उम्मीदवारों ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए अपने आवेदन पत्र जमा कर दिए हैं और परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
JSSC CGL 2024: झारखंड सीजीएल का एग्जाम सेंटर का पता बदला, ऐसे करें चेक
9:20 PM. 27 Jan 243:50 PM. 27 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: बीपीएससी की मार्कशीट जारी
बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है. परीक्षार्थियों को इसके लिए अपना रोल नंबर डालना होगा। मार्कशीट जारी करने के साथ-साथ कट ऑफ लिस्ट में भी सुधार किया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in पर जाकर मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
BPSC 68th Marksheet: बीपीएससी की मार्कशीट जारी, यहां करें चेक
9:20 PM. 27 Jan 243:50 PM. 27 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: यूपीएससी में इन पदों के लिए निकली वैकेंसी
JEE Main 2024 Paper 1 Exam: जेईई मेन पेपर 1 की परीक्षा आज से शुरू, देखें जरूरी गाइडलाइन्स
2:18 PM. 27 Jan 248:48 AM. 27 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: एचपीएससी एचसीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु
हरियाणा लोक सेवा आयोग एचपीएससी एचसीएस परीक्षा 2024 पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी को समाप्त कर देगा. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. एचपीएससी एचसीएस प्रारंभिक परीक्षा 3 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी. एचपीएससी एचसीएस परीक्षा 2024 रिक्ति विवरण: यह भर्ती अभियान संगठन में 174 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है.
HPSC HCS Exam 2024: एचपीएससी एचसीएस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु, ऐसे करें अप्लाई
2:18 PM. 27 Jan 248:48 AM. 27 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: यूपी पुलिस आवेदन के लिए जल्द करें आवेदन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड, यूपीपीआरपीबी 28 जनवरी, 2024 को कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर देगा. जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं.
UP Police Computer Operator Recruitment 2024: यूपी पुलिस आवेदन के लिए जल्द करें आवेदन, ऐसे करें अप्लाई
2:18 PM. 27 Jan 248:48 AM. 27 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: शुरू होने वाला है अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन
भारतीय सेना बहुत जल्द अग्निवीर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाली है. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू की जाएगी. जिसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मार्च 2024 होगी. सेना भर्ती वर्ष 2024-25 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जायेगी. अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट के युवा 8 फरवरी से ही आवेदन कर सकेंगे.
मुख्य बातें
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इन दिनों काफी मौके हैं, जिनके द्वारा वो केंद्र सरकार या राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पा सकते हैं. नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, एमपी जैसे हिंदी भाषी राज्योॆ में राज्य सरकार ने भी कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली हैं. वैकेंसी, एग्जाम, रिजल्ट से जुड़े सभी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे. एजुकेशन से जुड़े तमाम ताजा खबरों के अपडेट के लिए प्रभात खबर के इस लाइव सेक्शन के साथ बने रह सकते हैं.
Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.