Sarkari Result Exam 2024 LIVE: इन पदों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन, सैलरी से लेकर यहां सबकुछ
Copied link
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इन दिनों काफी मौके हैं, जिनके द्वारा वो केंद्र सरकार या राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पा सकते हैं. नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, एमपी जैसे हिंदी भाषी राज्योॆ में राज्य सरकार ने भी कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली हैं. वैकेंसी, एग्जाम, रिजल्ट से जुड़े सभी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे. एजुकेशन से जुड़े तमाम ताजा खबरों के अपडेट के लिए प्रभात खबर के इस लाइव सेक्शन के साथ बने रह सकते हैं.
8:04 PM. 18 Jan 242:34 PM. 18 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: अपरेंटिस पदों के लिए निकली वैकेंसी
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
8:04 PM. 18 Jan 242:34 PM. 18 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: जारी हुआ आईबीपीएस एसओ मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
UGC NET Result 2023: अगर आप परीक्षा में नहीं हो पाते हैं सफल, तो इन क्षेत्रों में बनाएं अपना करियर
1:23 PM. 18 Jan 247:53 AM. 18 Jan
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन इस तारीख से हो सकते हैं शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा. सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अगले एक-दो महीने में शुरू की जा सकती है.
1:23 PM. 18 Jan 247:53 AM. 18 Jan
IGNOU में चार वर्षीय यूजी पाठ्यक्रम शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड गुरुवार रात 12 बजे जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा.
1:23 PM. 18 Jan 247:53 AM. 18 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए करेक्शन विंडो ओपन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने कांस्टेबल सिविल पुलिस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क और एप्लीकेशन करेक्शन की लास्ट को आगे बढ़ा दिया है. अब आवेदन में त्रुटियों के संशोधन, शुल्क समायोजन तथा डिजिलॉकर से डॉक्यूमेंट अपलोड करने की डेडलाइन को 02 दिन विस्तारित कर 20 दिसंबर 2024 कर दिया गया है.
6:55 PM. 17 Jan 241:25 PM. 17 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: सीजीएसओएस बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट जारी
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने सीजीएसओएस बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट जारी कर दी है, जो उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे सीजीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं की समय सारिणी देख सकते हैं.
CGSOS Board Exam 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का डेटशीट जारी, 11 मार्च से होगी परीक्षा
6:55 PM. 17 Jan 241:25 PM. 17 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: IAF अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आज से करें रजिस्ट्रेशन
IAF अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आज से करें रजिस्ट्रेशन, इस दिन होगी परीक्षा
6:55 PM. 17 Jan 241:25 PM. 17 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: एआईएसएसईई एडमिट कार्ड जारी
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने एआईएसएसईई एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) – 2024 के लिए उपस्थित होंगे, वे एनटीए एआईएसएसईई की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.
6:55 PM. 17 Jan 241:25 PM. 17 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: एपीपीएससी ग्रुप 2 के 897 पदों पर रजिस्ट्रेशन करने का आज आखिरी मौका
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड जारी
भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई सीबीओ एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है, जो उम्मीदवार सर्कल आधारित अधिकारियों की ऑनलाइन परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
SBI CBO Admit Card 2023: भारतीय स्टेट बैंक सीबीओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
6:55 PM. 17 Jan 241:25 PM. 17 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: एआईबीई 18वीं का रिजल्ट होगा जारी
AIBE 18 Result 2023: जल्द जारी होगा रिजल्ट, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स
2:07 PM. 17 Jan 248:37 AM. 17 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: इस दिन होगी झारखंड सीजीएल की परीक्षा
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार परीक्षा 28 जनवरी और 4 फरवरी को आयोजित की जाएगी. ये परीक्षा तीन पालियों में संपन्न होगी.
2:07 PM. 17 Jan 248:37 AM. 17 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: एसएसबी CBT एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी
SSB Admit Card 2024: एसएसबी CBT एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
2:07 PM. 17 Jan 248:37 AM. 17 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: आज जारी होगा यूजीसी नेट का रिजल्ट
यूजीसी नेट परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा 17 जनवरी, 2024 को जारी किया जाएगा. यूजीसी नेट परिणाम तिथि की घोषणा 9 जनवरी, 2024 को आधिकारिक वेबसाइट-ugcnet.nta.ac.in पर एक अधिसूचना के माध्यम से की गई थी.
UGC NET Result 2023 LIVE: आज जारी होगा यूजीसी नेट का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
2:07 PM. 17 Jan 248:37 AM. 17 Jan
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: जारी हुआ आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स का रिजल्ट
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इन दिनों काफी मौके हैं, जिनके द्वारा वो केंद्र सरकार या राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पा सकते हैं. नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, एमपी जैसे हिंदी भाषी राज्योॆ में राज्य सरकार ने भी कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली हैं. वैकेंसी, एग्जाम, रिजल्ट से जुड़े सभी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे. एजुकेशन से जुड़े तमाम ताजा खबरों के अपडेट के लिए प्रभात खबर के इस लाइव सेक्शन के साथ बने रह सकते हैं.
Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.