Sarkari Naurki, RRB NTPC 2020 CBT 1 Exam Date : जानिए कब से डाउनलोड कर सकते हैं आरीआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड, यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक
RRB NTPC 2020 Exam Date, Admit Card Latest News Update in Hindi, Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020: आरआरबी एनटीपीसी 2020 सीबीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 4 दिन पहले आरआरबी की रीजनल ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जायेगा. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, शहर और मॉक टेस्ट का लिंक भी होगा. सूत्रों की मानें तो बोर्ड ने कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को उनकी पसंद के परीक्षा केंद्र आवंटित किए हैं. हालांकि परीक्षा केंद्र शहर से बाहर भी दिए जा सकते हैं. एडिमट कार्ड जारी होने के बाद इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आपने रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत होगी. अगर आपका रजिस्ट्रेशन नंबर खो गया है तो उसे अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ई-मेल पर चेक करें. रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से उम्मीदवार लॉगिन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.जानिए कब तक जारी हो सकता है रेलवे एनटीपीसी का एडमिट कार्ड
Sarkari Naurki, RRB NTPC 2020 CBT 1 Exam Date : जानिए कब से डाउनलोड कर सकते हैं आरीआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड, यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक
Live Updates
12:41 AM. 18 Dec 207:11 PM. 17 Dec
आरआरबी सीबीटी का कब होगा आयोजन
तीसरे चरण की परीक्षा में लेबल -1 पदों के लिए आरआरबी सीबीटी (सीईआर आरआरसी 01/2019) अप्रैल 2021 से जून 2021 के तक आयोजित की जायेगी.
12:11 AM. 18 Dec 206:41 PM. 17 Dec
एग्जाम सेंटर पर जरूरी होंगी ये चीजें
उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर आपने एडमिट कार्ड के प्रिंट आउट के साथ जाना होगा. अपने एडमिट कार्ड पर एक पासपोर्ट आकार का एक फोटो भी लगाना अनिवार्य होगा. एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजनल फोटो आईडेंटिटी कार्ड भी होना अनिवार्य है. अपने साथ एक एक्सट्रा फोटो भी जरूर लेकर जाएं.
12:11 AM. 18 Dec 206:41 PM. 17 Dec
मेरिट लिस्ट के अधार पर होगा चयन
आरआरबी परीक्षाओं में कोई इंटरव्यू नहीं होगा और उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट पर बेस्ड होगा.
11:21 PM. 17 Dec 205:51 PM. 17 Dec
एनटीपीसी स्टेज परीक्षा होगी तीन सोशन में
एनटीपीसी स्टेज 1 परीक्षा में तीन सेशन होंगे. इनमें से पहले सेशन में सामान्य ज्ञान (40 प्रश्न), गणित (30 प्रश्न) और सामान्य बुद्धि एवं तर्क (30 प्रश्न) से संबंधित प्रश्न होंगे. हर प्रश्न एक अंक का होगा और कुल पेपर 100 अंक का होगा. इसे पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा. पीडब्लूडी उम्मीदवारों को परीक्षा पूरी करने के लिए अधिक समय दिया गया है, उन्हें 2 घंटे में अपनी परीक्षा पूरी करनी होगी.
11:21 PM. 17 Dec 205:51 PM. 17 Dec
नियुक्ति प्रक्रिया में लगेगा लगभग इतना समय
रेलवे बोर्ड के मानव संसाधन महानिदेशक आनंद एस खाती के अनुसार, परीक्षा आयोजित करने से लेकर नियुक्ति पत्र सौंपने तक भर्ती प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग एक साल का समय लगेगा.
11:21 PM. 17 Dec 205:51 PM. 17 Dec
पहले चरण में होगी इतने दिनों तक परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड 24 दिसंबर 2020 से 28 लाख लगभग उम्मीदवारों के लिए पहले चरण के कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है. आरआरबी ने चरणबद्ध तरीके से परीक्षा लेने का फैसला किया है. पहले चरण के लिए, परीक्षाएं 28 दिसंबर 2020 से 13 जनवरी 2021 तक होने जा रही हैं. एडमिट कार्ड 24 दिसंबर 2020 से डाउनलोड होने की उम्मीद है. आरआरबी सीबीटी -1 2020 प्रथम चरण की परीक्षा 28 दिसंबर 2020 से 13 जनवरी 2021 तक। निर्धारित की गई है.
मुख्य बातें