Sarkari Naukri-Result 2024 LIVE: बैंकिंग से लेकर एसएससी में निकली बंपर बहाली, ऐसे करें अप्लाई, जानें हर अपडेट

sarkari result naukri job 2024: आइये जानते हैं कि देशभर में किन विभागों, मंत्रालयों में सरकारी नौकरी निकली हुई हैं और उनके लिए क्या योग्यता है.

Live Updates
11:28 AM. 17 Jun 24 11:28 AM. 17 Jun

अग्निवीर वायु पदों के लिए हो रही है नियुक्ति

भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु पदों के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. यह घोषणा युवा उम्मीदवारों के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सबसे प्रतिष्ठित शाखाओं में से एक में सेवा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.

11:03 AM. 17 Jun 24 11:03 AM. 17 Jun

अग्निवीर वायु की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Sarkari Naukri-Result 2024 LIVE: भारतीय वायु सेना की ओर से अग्निवीर वायु के पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर को किया जाएगा. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

10:04 AM. 17 Jun 24 10:04 AM. 17 Jun

एसएससी एमटीएस के लिए जल्द आएगा नोटिफिकेशन

Sarkari Naukri-Result 2024 LIVE: एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग द्वारा से मल्टी टास्किंग स्टाफ व हवलदार भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें

9:31 AM. 17 Jun 24 9:31 AM. 17 Jun

इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली नियुक्ति

Sarkari Naukri-Result 2024 LIVE: इंडियन कोस्ट गार्ड की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी कर बम्पर पदों पर भर्ती निकाली है. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर फटाफट आवेदन कर लें.

9:30 AM. 17 Jun 24 9:30 AM. 17 Jun

बीपीएससी में निकली नियुक्ति

Sarkari Naukri-Result 2024 LIVE: बीपीएससी ने सहायक अभियंता एई सिविल/मैकेनिकल पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. जो उम्मीदवार इस बीपीएससी एई सिविल/मैकेनिकल भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वे 15 जून 2024 से 30 जून 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

8:42 AM. 17 Jun 24 8:42 AM. 17 Jun

MPPSC प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी

Sarkari Naukri-Result 2024 LIVE: एमपीपीएससी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी कर दिया है.बता दें कि परीक्षा का आयोजन 23 जून को दो शिफ्ट में किया जाएगा.

8:03 AM. 17 Jun 24 8:03 AM. 17 Jun

12वीं पास के लिए नौकरी

Sarkari Naukri-Result 2024 LIVE: अगर बारहवीं पास छात्र सरकारी नौकरी कि तलाश में हैं तो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने बीएसएफ और सीआरपीएफ समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास छात्रों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं.

8:03 AM. 17 Jun 24 8:03 AM. 17 Jun

सेबी के लिए कब बंद हो रही है आवेदन की प्रक्रिया

Sarkari Naukri-Result 2024 LIVE: सेबी में अधिकारी पदों पर नियुक्ति निकाली गई है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो रही है और 30 जून, 2024 को बंद हो जाएगी.

8:03 AM. 17 Jun 24 8:03 AM. 17 Jun

रेलवे में 10वीं पास युवाओं को नौकरी का मिल रहा है सुनहरा मौका

Sarkari Naukri-Result 2024 LIVE: अगर आप दसवीं पास हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो रेलवे एक सुनहरा मौका है. दरअसल, रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जून से रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर शुरू हो गई है.

8:02 AM. 17 Jun 24 8:02 AM. 17 Jun

ग्रामीण बैकों में निकली बंपर नियुक्ति

Sarkari Naukri-Result 2024 LIVE: ग्रामीण बैकों में भर्ती अभियान के तहत ग्रुप ए-ऑफिसर (स्केल 1, 2 और 3) और ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) के 10181 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है. चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा.

8:02 AM. 17 Jun 24 8:02 AM. 17 Jun

एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर परीक्षा का रिजल्ट जारी

Sarkari Naukri-Result 2024 LIVE: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने ग्रेड “सी” स्टेनोग्राफर कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. आयोग ने स्टेनोग्राफी में कौशल परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट्स के लिए कटऑफ लिस्ट जारी की है.

Sarkari Naukri-Result 2024 LIVE: सरकारी नौकरी पाने कि इच्छा कई युवाओं को होती है. इसके लिए कई छात्र बारहवीं के बाद ही सरकारी नौकरी कि तैयारी में जुट जाते हैं. कई बार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सरकारी नौकरियों के बारे में जानकारी नहीं होती है या फिर रिजल्ट और नोटिफिकेशन छूट जाता है. ऐसे में यहां देखें सरकारी नौकरी और जॉब से जुड़ी हर अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >