Sarkari Naukri: एम्स भुवनेश्वर में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए निकली वैकेंसी, जानें डिटेल्स

खिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भुवनेश्वर ने रोजगार समाचार (19 नवंबर – 25 नवंबर) 2022 में ग्रुप ए के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है.

अगर आप भी मेडिकल के क्षेत्र में बेहतरीन करियर की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भुवनेश्वर यानी कि एम्स ने ग्रुप ए के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए रोजगार समाचार में नोटिस जारी किया है. इसमें कुल पदों की संख्या 67 है.

कैसे करें डाउनलोड करें आवेदन

इच्छुक आवेदकों आवेदन करने के लिए सबसे पहले एम्स भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर जाना होगा.

उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध व्हाट्स न्यू सेक्शन में जाना होगा

इसके बाद विज्ञापन संख्या 4643 सीधी भर्ती आधार -2022 पर एम्स भुवनेश्वर के विभिन्न विभागों में फैकल्टी पोस्ट (ग्रुप ‘ए’) पर क्लिक करें

अब आपको एम्स भुवनेश्वर 2022 ग्रुप ए भर्ती का पीडीएफ मिलेगा

अब इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर सेव कर लें.

किस पद के लिए कितने पद

प्रोफेसर : 29 पद

एडिशनल प्रोफेसर : 05 पद

एसोसिएट प्रोफेसर के लिए : 08 पद

असिस्टेंट प्रोफेसर : 25 पद

कुल पदों की संख्या: 67

यह एक रोलिंग विज्ञापन है और इसका उपयोग वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in/ पर बाद में अधिसूचना जारी करके खाली पदों को भरने के लिए किया जाएगा. यह विज्ञापन प्रकाशन की तारीख से एक वर्ष के लिए वैध होगा. एम्प्लॉयमेंट न्यूज/रोजगार समाचार में विज्ञापन। रोजगार समाचार/रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से पहली कट-ऑफ 30 दिन होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >