Live Updates

Sarkari Naukri Exam Result 2024 LIVE: यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में निकली बंपर नियुक्ति, देखें अपडेट

sarkari naukri exam result 2024 live: सरकारी नौकरी कि तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राज्यों और सरकारी विभागों में सैकड़ों नियुक्ति निकाली गई है. हम सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट लेकर आए हैं.

7:16 PM. 12 Jun 24 1:46 PM. 12 Jun

ईएसआईसी में निकली नियुक्ति

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल अलवर राजस्थान विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को वॉक इन इंटरव्यू में भाग लेना होगा. साक्षात्कार 13 25 एवं 26 जून 2024 को सुबह 11 बजे से निर्धारित पते पर लिए जाएंगे.

6:32 PM. 12 Jun 24 1:02 PM. 12 Jun

उद्यमी मित्र के रिक्त पदों पर निकली नियुक्ति, जानें आवेदन प्रक्रिया

यूपी में उद्यमी मित्र के के पदों पर भर्ती निकाली गई है.इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं.एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट invest.up.gov.in एवं इस पेज पर उपलब्ध करवाया गया है.

5:50 PM. 12 Jun 24 12:20 PM. 12 Jun

भारतीय डाक विभाग में निकली नियुक्ति

भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए स्टाफ कार ड्राइवर के खाली पदों पर नौकरी निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

5:03 PM. 12 Jun 24 11:33 AM. 12 Jun

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड में निकली नियुक्ति

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपरेंटिस के 170 खाली पदों पर बंपर नौकरी का मौका दिया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hwr.bhel.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट 14 जून 2024 है.

5:47 PM. 10 Jun 24 12:17 PM. 10 Jun

UKSSSC आबकारी निरीक्षक, प्रवर्तन सिपाही का परिणाम जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने आबकारी निरीक्षक, प्रवर्तन सिपाही का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. आयोग ने 11 जनवरी, 2024 से शारीरिक माप परीक्षण (PET) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की थी.

3:59 PM. 10 Jun 24 10:29 AM. 10 Jun

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली नियुक्ति

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने विभिन्न पदों पर 182 वेकैंसी निकाली हैं. इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 12 जून है.

3:18 PM. 10 Jun 24 9:48 AM. 10 Jun

एसजीपीजीआई में विभिन्न पदों पर हो रही है भर्ती

लखनऊ के जय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत नर्सिंग ऑफिसर, स्टेनोग्राफर और टेक्नीशियन पदों के तहत आवेदन मांगे गए हैं.

2:45 PM. 10 Jun 24 9:15 AM. 10 Jun

उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग में निकली बंपर नियुक्ति

यूपी पंचायतीराज सहायक, डीईओ भर्ती 2024 के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2024 से शुरू हो गई है. उम्मीदवारों को यूपी पंचायतीराज सहायक, डीईओ भर्ती 2024 के लिए पूरी जानकारी अवश्य देखनी चाहिए. आपको बता दें इन पदों के लिए 4800 से ज्यादा पदों के लिए नियुक्ति कि जा रही है. उम्मीदवारों को यूपी पंचायतीराज सहायक, डीईओ भर्ती 2024 के लिए पूरी जानकारी अवश्य देखनी चाहिए

2:45 PM. 10 Jun 24 9:15 AM. 10 Jun

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में निकली नियुक्ति

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में निकली बंपर वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं.12वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन पास और डिप्लोमा कर चुके कैंडिडेट तक इन नौकरियों के लिए विभिन्न पदों के योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते है.

2:44 PM. 10 Jun 24 9:14 AM. 10 Jun

भारतीय सेना में मिल रहा है नौकरी पाने का मौका

भारतीय सेना में नौकरी करने का मन है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं इंडियन आर्मी में 10वीं और 12वीं पास कर चुके छात्रों के लिए अपडेट. भारतीय सेना देश के कई हिस्सों में रैली आयोजित कर रही है जिसमें शामिल होकर उम्मीदवार सेना के लिए आवेदन कर सकते हैं.रैली का शेड्यूल joinindianarmy.nic.in पर चेक किया जा सकता है.

Sarkari Naukri Exam Result 2024, Sarkari Naukri Job, SarkariResult.com 10+2 Latest Jobs LIVE Updates: अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं स्टेट गर्वन्मेंट और सरकारी विभागों में जो नियुक्तियां निकली हैं उनके बारे में लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >