Live Updates

Sarkari Naukri Result 2024 Notification LIVE: ग्रामीण बैंकों में निकली 10 हजार से ज्यादा पदों के लिए नियुक्ति, जानें अपडेट

sarkari naukri exam result 2024 live: सरकारी नौकरी कि तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हम सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट लेकर आए हैं.

4:59 PM. 7 Jun 24 11:29 AM. 7 Jun

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का एडमिट कार्ड जारी

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सीबीटी एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया गया है.राजस्थान पुलिस सीबीटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- police.rajasthan.gov.in पर हॉल टिकट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

2:17 PM. 7 Jun 24 8:47 AM. 7 Jun

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में निकली बंपर वैकेंसी

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर (स्केल 1 2 और 3) के कुल लगभग 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना आज यानी शुक्रवार 7 जून को जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है.

5:34 PM. 6 Jun 24 12:04 PM. 6 Jun

सीए फाउंडेशन की परीक्षाएं की डेट

आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन जून एग्जाम 2024 के टाइम टेबल की घोषणा कर दी है. परीक्षाएं 20, 22, 24 और 26 जून 2024 को आयोजित की जाएंगी.

5:03 PM. 6 Jun 24 11:33 AM. 6 Jun

जल्द जारी होने वाला है एसएससी कांस्टेबल जीडी एग्जान 2024 का रिजल्ट

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा.

4:44 PM. 6 Jun 24 11:14 AM. 6 Jun

एम.जी.आर. मेडिकल यूनिवर्सिटी ने घोषित किया परीक्षा परिणाम

तमिलनाडु डॉ. एम.जी.आर. मेडिकल यूनिवर्सिटी (TNMGRMU) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं.

4:43 PM. 6 Jun 24 11:13 AM. 6 Jun

एम.जी.आर. मेडिकल यूनिवर्सिटी ने घोषित किया परीक्षा परिणाम

तमिलनाडु डॉ. एम.जी.आर. मेडिकल यूनिवर्सिटी (TNMGRMU) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न यूजी पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कर दिए हैं.

4:11 PM. 6 Jun 24 10:41 AM. 6 Jun

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 की रि एक्जाम डेट की घोषणा जल्द

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 की रि एक्जाम डेट की घोषणा जल्द ही यूपी पुलिस द्वारा की जाने की उम्मीद है। इससे पहले, परीक्षा के पेपर लीक होने के आरोपों के कारण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. 17 और 18 फरवरी को परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि 6 महीने के भीतर पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी.

3:37 PM. 6 Jun 24 10:07 AM. 6 Jun

ओएसएससी का ने जारी किया एडमिट कार्ड

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेनोग्राफर, जूनियर ग्रेड टाइपिस्ट, जूनियर टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, टाइपिस्ट-कम-कॉपिस्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जारी कर दिया है.

3:05 PM. 6 Jun 24 9:35 AM. 6 Jun

बिहार स्वास्थ्य विभाग कि तरफ से होगी नियुक्ति

बिहार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्तियों की आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी. संविदा (कांट्रेक्ट) के आधार पर नियुक्ति होगी। प्रति माह 32 हजार वेतन और 8 हजार रुपए इंसेटिव सहित 40 हजार रुपए वेतन मिलेंगे.

2:57 PM. 6 Jun 24 9:27 AM. 6 Jun

आईबीपीएस द्वारा जल्द शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

आईबीपीएस (बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान) पीओ की भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 जून को ibps.in पर शुरू करने और 27 जुलाई 2024 को समाप्त होने की उम्मीद है. अधिसूचना किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है. हालाँकि, आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण की कोई घोषणा नहीं की गई है.

2:57 PM. 6 Jun 24 9:27 AM. 6 Jun

स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स का परिणाम घोषित

पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स (SO) की भर्ती के परिणामों की घोषणा की है. पीएनबी ने शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों की सूची प्रकाशित की है और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद के लिए उपलब्ध 1025 पदों के लिए अंतिम भर्ती परिणाम जारी किया है.

Sarkari Naukri Result 2024 Notification LIVE: सरकारी नौकरी करने का सपना लाखों युवा कर रहा है. छात्र तैयारी करते हैं और उनमें से कई लोग सफल होते हैं. हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि देश और राज्यों के किन विभाग में सरकारी नौकरी वैकेंसी निकली है, यहां देखें इससे जुड़ी हर अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >