Sarkari Naukri 2022 Updates: क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित,इन सरकारी विभागों में निकली भर्ती

Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022: सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन रात एक कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है, केंद्रीय और राज्य सरकार ने कई विभागों में नियुक्तियां निकाली हैं, यहां देखें गर्वमेंट जॉब्स और रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट

Live Updates
6:59 PM. 14 Jan 22 1:29 PM. 14 Jan

ईएसआईसी:185 पदों पर निकलीं भर्तियां, आवेदन कल से

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हरियाणा क्षेत्र में युवाओं के लिए कुल 185 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. उम्मीदवार अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों के लिए 15 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है. अभ्यर्थियों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है.

6:59 PM. 14 Jan 22 1:29 PM. 14 Jan

यूकेएसएसएससी मत्स्य निरीक्षक भर्ती की ये है चयन प्रक्रिया

यूकेएसएसएससी मत्स्य निरीक्षक भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. उम्मीदवारों से 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. यह लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये लेवल-05 के तहत प्रति महीना वेतन मिलेगा. इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है.

6:59 PM. 14 Jan 22 1:29 PM. 14 Jan

उत्तराखंड में निकलीं सरकारी भर्तियां

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने मत्स्य निरीक्षक के कुल 28 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है. इच्छुक अभ्यर्थियों को 5 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का समय मिलेगा.

6:59 PM. 14 Jan 22 1:29 PM. 14 Jan

मैनेजर, जनरल मैनेजर के पदों पर निकलीं सरकारी भर्तियां

मैनेजर, जनरल मैनेजर, सीनियर डिप्टी डीएम, डीजीएम, जेजीएम, असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनियर जैसे विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकलीं हैं. उम्मीदवारों के लिए गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. जीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर जाकर इच्छुक योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

6:59 PM. 14 Jan 22 1:29 PM. 14 Jan

जीएमआरसी: 96 पदों पर भर्तियां

गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) ने कुल 96 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जीएमआरसी ने सिविल, सिस्टम, इलेक्ट्रिकल,स्टॉक, संचालन व रखरखाव में मैनेजर, जनरल मैनेजर, सीनियर डिप्टी डीएम, डीजीएम, जेजीएम, असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनियर जैसे विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. उम्मीदवारों के पास 11 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है.

2:39 PM. 14 Jan 22 9:09 AM. 14 Jan

गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां

गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) ने कुल 96 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जीएमआरसी ने सिविल, सिस्टम, इलेक्ट्रिकल,स्टॉक, संचालन व रखरखाव में मैनेजर, जनरल मैनेजर, सीनियर डिप्टी डीएम, डीजीएम, जेजीएम, असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनियर जैसे विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों के पास 11 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है.

मुख्य बातें

Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022: सरकारी नौकरी पाने के लिए दिन रात एक कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है, केंद्रीय और राज्य सरकार ने कई विभागों में नियुक्तियां निकाली हैं, यहां देखें गर्वमेंट जॉब्स और रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >