Sarkari Naukri-Result Live 2022: रेलवे, बैंकिंग और एसएससी में निकलीं सैकड़ों नियुक्तियां,यहां देखें अपडेट
Copied link
Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022, SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021 Live Updates: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है. इस वक्त रेलवे, बैंकिंग और एसएससी जैसे कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है.
2:21 PM. 18 Jan 222:21 PM. 18 Jan
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन में निकली नियुक्ति
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर वैकेंसी जारी हुई है. झारखंड में नौकरी (Sarkari Naukri) करने का सुनहरा मौका है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 110 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसमें आवेदन करने से पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को अच्छे से देख लें.
2:12 PM. 18 Jan 222:12 PM. 18 Jan
युवाओं के लिए निकलीं 130 पदों पर भर्तियां
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने केरल क्षेत्र में युवाओं के लिए कुल 130 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. उम्मीदवार अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है.
1:56 PM. 18 Jan 221:56 PM. 18 Jan
यूकेएसएसएससी के जरिये भरी जाएगी 272 रिक्तियां
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने 10 जनवरी 2021 से पुलिस दूरसंचार विभाग में ग्रुप- ‘सी’ के तहत चीफ कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर आवेदन जमा कर सकते हैं. यह भर्ती परीक्षा 272 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए की जा रही है.
1:56 PM. 18 Jan 221:56 PM. 18 Jan
बिहार लोक सेवा आयोग ने स्थगित की सीडीपीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी भर्ती ( विज्ञापन संख्या- 03/2021) की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है.
1:56 PM. 18 Jan 221:56 PM. 18 Jan
इंस्ट्रक्र की हो रही भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोब (UPSSSC) ने आईटीआई इंस्ट्रक्टर भर्ती 2022 के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके तहत 2504 आईटीआई इंस्ट्रक्टर की भर्ती होगी. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार यूपीएसएससी की वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2022 है.
1:56 PM. 18 Jan 221:56 PM. 18 Jan
बिहार पुलिस में 365 भर्ती
बिहार में मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग सिपाही के 365 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं. भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल यानि कि 18 जनवरी है.
1:56 PM. 18 Jan 221:56 PM. 18 Jan
MPSC: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में 900 पदों पर भर्ती
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ग्रुप सी भर्ती के माध्यम से कुल 900 रिक्त पदों नियुक्ति की जानीं हैं. यहां उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा.
1:56 PM. 18 Jan 221:56 PM. 18 Jan
तमिलनाडु लोक निर्माण विभाग में निकलीं सरकारी भर्तियां
तमिलनाडु सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में स्नातक अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिग्री या राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा समकक्ष के रूप में मान्यता प्राप्त व्यावसायिक निकायों में की स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए. तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के पद पर उम्मीदवारों के पास राज्य परिषद या तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदान की गई इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा किया होना चाहिए.
मुख्य बातें
Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022, SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021 Live Updates: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है. इस वक्त रेलवे, बैंकिंग और एसएससी जैसे कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है.