Sarkari Naukri 2020: SSC की ऐसे करें तैयारी, मिलेगी शत-प्रतिशत सफलता

असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, डिविजनल अकाउंटेंट, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर व कंपाइलर, जूनियर हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और हिंदी प्रधान आदि कई ऐसे पद हैं, जिन पर काम करना हर किसी का सपना होता है. यह सपना तभी पूरा हो पाता है, जब कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल की जाए. यह परीक्षा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएल) के नाम से जानी जाती है. इस परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है.

एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न परीक्षाओं के लिए संशोधित अस्थायी अनुसूची जारी कर दी है. संशोधित तिथि पत्र के अनुसार, एसएससी सीजीएसएल टियर 1 परीक्षा 17 से 21 अगस्त और 24 से 27 अगस्त तक आयोजित की जाएगी. सीजीएल टियर 2, 2019 का आयोजन 14 से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा.

असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, डिविजनल अकाउंटेंट, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर व कंपाइलर, जूनियर हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और हिंदी प्रधान आदि कई ऐसे पद हैं, जिन पर काम करना हर किसी का सपना होता है. यह सपना तभी पूरा हो पाता है, जब कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल की जाए. यह परीक्षा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएल) के नाम से जानी जाती है. इस परीक्षा का आयोजन हर साल किया जाता है.

गणित के कमजोर भागों पर करें विशेष तैयारी

गणित के जिन भागों में आपको परेशानी होती है, उसके लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है. गणित में रूप से दसवीं व बारहवीं स्तर के होते हैं. ये सवाल पूरी तरह से फॉर्मूला पर आधारित होते हैं। इसके लिए नियमित रूप से मैथ्स के फॉर्मूले के साथ उनके सवालों की प्रैक्टिस करनी जरूरी होती है। ये सवाल मुख्य रूप से नंबर सिस्टम, दो नंबरों के बीच में संबंध, लाभ-हानि, प्रतिशतता, टेबल व ग्राफ का प्रयोग, मेंशुरेशन, समय-दूरी तथा औसत दूरी के होते हैं।

रिजनिंग के प्रश्नों में बनाएं अच्छी पकड़

बैंकिंग सेवा परीक्षा के मुकाबले एसएससी की रिजनिंग थोड़ा आसान होती है. इस एग्जाम में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के सेक्शन में प्रश्न वर्बल व नॉन वर्बल टाइप के होते हैं. इसके अलावा ज्यादातर प्रश्न एनॉलागीज, सिमिलरटीज, डिफरेंसेज, प्रॉब्लम सॉल्विंग, एनालिसिस कॉन्सेप्ट, ऑब्जर्वेशन, अर्थमेटिक रीजनिंग, कोडिंग व डीकोडिंग तथा नॉन वर्बल सीरीज पर आते हैं. इन प्रश्नों का उत्तर तभी दे पाएंगे, जब आपका प्रेजेंस ऑफ माइंड मजबूत होगा.

जनरल अवयरनेस और जेनरल नॉलेज पर रोजाना करें मेहनत

जनरल अवेयरनेस के अंतर्गत उम्मीदवारों के आसपास के वातावरण एवं समाज के संदर्भ मे जागरूकता संबंधी परीक्षण, प्रतिदिन घटित होने वाली प्रमुख घटनाओं, करेंट अफेयर्स, भारत एवं पड़ोसियों से संबंध के अलावा इतिहास, भूगोल, कला-संस्कृति, आर्थिक परिदृश्य आदि पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं.

अंग्रेजी पर मजबूत पकड़ बनाएं

इंग्लिश कॉप्रिरहेंशन के सेक्शन में उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा की पकड़ जानने की कोशिश की जाती है. परीक्षा में लिखने-पढ़़ने की योग्यता के अलावा व्याकरण, ऐसे राइटिंग, पैराग्राफ राइटिंग, लेटर राइटिंग से जुड़े प्रश्न आते हैं. अंग्रेजी में अच्छी पकड़ बनाने के लिए अंग्रेजी अखबारों का भी प्रयोग किया जा सकता है. परीक्षा में गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है. ध्यान से हर प्रश्न का उत्तर दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >