RBSE 10th,12th Result 2022 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, आर्टस का रिजल्ट 15 जून को

RBSE 10th, 12th Result 2022 LIVE: RBSE 12वीं रिजल्ट जारी. पासिंग क्राइटेरिया, पास प्रतिशत, स्पेशल ग्रेस मार्क्स स्किम समेत रिजल्ट से जुड‍़े सारे अपडेस यहां चेक करें. राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

Live Updates
8:10 PM. 1 Jun 22 2:40 PM. 1 Jun

RBSE 12th Result 2022: लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कॉमर्स और साइंस दोनों स्ट्रीम के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. लड़कियों ने दोनों स्ट्रीम में लड़कों से बेहतर पास प्रतिशत हासिल किया. कॉमर्स में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.62% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 96.93% रहा. वहीं साइंस में, लड़कियों ने 97.55% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.98% रहा.

8:10 PM. 1 Jun 22 2:40 PM. 1 Jun

RBSE 12th Result 2022: कॉमर्स का 97.53 पास प्रतिशत

कॉमर्स स्ट्रीम के लिए घोषित आरबीएसई कक्षा 12 के परिणाम में, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.53 प्रतिशत दर्ज किया गया है. इसमें से लड़कियों ने 98.62% उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.93% रहा.

8:10 PM. 1 Jun 22 2:40 PM. 1 Jun

RBSE 12th Result 2022: 15 जून को जारी होगा आर्टस का रिजल्ट

प्रेस कॉन्फ्रेंस में, आरबीएसई अध्यक्ष ने पुष्टि की कि कक्षा 12 कला स्ट्रीम मूल्यांकन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और परिणाम 15 जून या उससे पहले घोषित होने की उम्मीद है.

8:10 PM. 1 Jun 22 2:40 PM. 1 Jun

RBSE 12th Result 2022: एसएमएस के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट

फोन पर रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

स्टेप 1: टाइप करें RESULT<स्पेस>RAJ12<स्पेस>रोल नंबर

स्टेप 2: इसे 56263 पर भेजें.

8:10 PM. 1 Jun 22 2:40 PM. 1 Jun

RBSE 12th Result 2022: साइंस कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में लड़कियां आगे

आरबीएसई ने कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं. साइंस में 97.55 फीसदी और कॉमर्स में 98.62 फीसदी पास प्रतिशत के साथ लड़कियों ने दोनों स्ट्रीम में बेहतर प्रदर्शन किया है.

8:10 PM. 1 Jun 22 2:40 PM. 1 Jun

RBSE 12th Result 2022: 12वीं साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट जारी

आरबीएसई के अध्यक्ष और राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आरबीएसई कक्षा 12 कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का परिणाम जारी किया.

मुख्य बातें

RBSE 10th, 12th Result 2022 LIVE: RBSE 12वीं रिजल्ट जारी. पासिंग क्राइटेरिया, पास प्रतिशत, स्पेशल ग्रेस मार्क्स स्किम समेत रिजल्ट से जुड‍़े सारे अपडेस यहां चेक करें. राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >