Primary Teacher Selection को लेकर काउंसेलिंग एक अगस्त को, 22 से आवेदन, सात अगस्त को होगा अंतिम चयन सूची का प्रकाशन

Primary Teacher Selection: झारखंड प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक की काउंसेलिंग से संबंधित रूपरेखा व शेड्यूल निर्धारित कर दी गयी है.

Primary Teacher Selection: राज्य सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों में सहायक शिक्षक के रिक्त रह गये पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसेलिंग करने का निर्देश दिया है. साथ ही काउंसेलिंग से संबंधित रूपरेखा व समय-सारणी भी निर्धारित कर दी गयी है.

इसके अनुसार, इंटरस्तरीय कोटिवार (पारा व गैर पारा) तथा स्नातक स्तरीय कोटिवार व विषयवार (पारा व गैर पारा) के अंतिम काउंसेलिंग के बाद रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 20 जून को विज्ञापन का प्रकाशन किया जायेगा. 22 जून से लेकर 27 जुलाई तक अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त किया जायेगा.

राज्य के टेक्निकल इंस्टीट्यूट से निकलेंगे आइटी एक्सपर्ट

प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी 23 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक की जायेगी. काउंसेलिंग एक अगस्त को होगी तथा सात अगस्त को अंतिम चयन सूची का प्रकाशन किया जायेगा. इस संबंध में झारखंड हाइकोर्ट द्वारा अपील याचिका एवं अन्य संबद्ध व सदृष्य मामलों में पारित आदेश के आलोक में उक्त निर्देश दिया गया है. प्राथमिक शिक्षा निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों व जिला शिक्षा अधीक्षकों (डीएसइ) को काउंसेलिंग आयोजित करने के लिए पत्र लिखा है.

इसमें कहा गया है कि विभागीय संकल्प-283/28.2.2024 की कंडिका-14 के आलोक में यह पत्र निर्गत किया जा रहा है. झारखंड प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली-2012 (यथा संशोधित) के आधार पर जिला द्वारा प्रथम विज्ञापित पद के विरुद्ध 3 जून 2019 तक की अंतिम काउंसेलिंग के अंतर्गत सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के बाद अवशेष रह गये पदों पर काउंसेलिंग कर चयन करने की कार्रवाई पूर्ण किया जाये.

निदेशक ने यह भी कहा है कि रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन में पूर्व में काउंसेलिंग के आधार पर कोटिवार/भाषावार (पारा व गैर पारा) सबसे न्यूनतम प्राप्तांक का स्पष्ट उल्लेख किया जाना आवश्यक है. किसी भी परिस्थिति में उक्त प्राप्तांक से कम प्राप्तांक वाले अभ्यर्थी का चयन नहीं किया जाये. निदेशक श्री सिंह ने निर्धारित समयावधि में काउंसेलिंग का कार्य संपादित करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >