Navodaya Vidyalaya Samiti Result 2020 Declared: 6वीं और 9वीं प्रवेश परीक्षा का र‍िजल्‍ट घोषित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Navodaya Vidyalaya Samiti Result 2020 Declared: नवोदय विद्यालय समिति ने आज कक्षा 6 और 9 के लिए प्रवेश परीक्षा परिणाम की घोषणा की. कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए जवाहर नवोदय विदयालय चयन परीक्षा (JNVST) 11 जनवरी और 8 फरवरी को आयोजित की गई थी. ये प्रवेश परीक्षाएं समर बांड एरिया के लिए हुई थी.

नवोदय विद्यालय समिति ने आज कक्षा 6 और 9 के लिए प्रवेश परीक्षा परिणाम की घोषणा की. कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए जवाहर नवोदय विदयालय चयन परीक्षा (JNVST) 11 जनवरी और 8 फरवरी को आयोजित की गई थी. ये प्रवेश परीक्षाएं समर बांड एरिया के लिए हुई थी.

JNVST 2020 का रिजल्ट अप्रैल माह में घोषित किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण और लॉकडाउन के चलते नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 19 जून 2020 को घोषित किया जा रहा है.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 17 जून को ट्विटर पर एक संदेश साझा किया जिसमें बताया गया था कि “गर्मियों की सीमा वाले क्षेत्रों में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन सूची और सत्र 2020-21 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों में नौवीं कक्षा के लिए पार्श्व प्रविष्टि होगी” 19 जून 2020 को घोषित किया गया. ”

जेएनवीएसटी उम्मीदवार अपने जेएनवीएसटी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके एनवीएस वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं. एनवीएस प्रॉस्पेक्टस को इसकी वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है.

JNVST कक्षा 6, 9 प्रवेश चयन सूची डाउनलोड करने के चरण:

  • एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट nvsadmissionclasssix.in पर जाएं

  • होम पेज पर चेक NVS JNVST रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

  • अपने जेएनवीएसटी पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और परिणाम देखने के लिए सबमिट करें

  • डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें

आइए जाने जवाहर नवोदय विद्यालय के बारे में

जवाहर नवोदय विद्यालय जिसे सिर्फ नवोदय विद्यालय भी कहा जाता है और यह एक भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जाने वाली पूरी तरह से आवासीय, सह शिक्षा, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध एक शिक्षण परियोजना है.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 1986 के तहत ऐसे आवासीय विद्यालयों की कल्पना की गई जिन्हें जवाहर नवोदय विद्यालय का नाम दिया गया, जो सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने का उत्तम प्रयास है. इस परीयोजना का प्रमुख लक्ष्य गांव-गांव तक उत्तम शिक्षा पहुँचना है.

इसी तरह आपको यह भी बता दें कि ये विद्यालय पूर्णतः आवासीय एवं निःशुल्क विद्यालय होते हैं जहाँ विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवास, भोजन, शिक्षा एवं खेलकूद की पूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। हर जिले में एक नवोदय विद्यालय होता है. ऐसे विद्यालयों में ज़्यादातर वो बच्चे पढ़ने आते है जिन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >