JEE Mains, NEET और CUSET की परीक्षा तिथि जल्द होगी घोषित, देखें संभावित तारीख व स्टेट्स

JEE Main Exam Dates 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को जल्द ही जेईई मेंस, नीट व सीयूसेट परीक्षाओं की तारीखें घोषित करने के निर्देश दिए हैं. उम्मीद की जा रही है, इस महीने तक इन सभी परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी जाएंगी.

JEE Main Exam Dates 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षाओं के दूसरे टर्म की बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद छात्रों की निगाहें अब जेईई मेंस, नीट और सीयूसेट जैसी परीक्षाओं की तारीखों पर टिकी है. ऐसे में शिक्षा मंत्रलय ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को जल्द ही इन सभी परीक्षाओं की तारीखें घोषित करने के निर्देश दिए हैं. उम्मीद की जा रही है, इस महीने तक इन सभी परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी जाएंगी. एनटीए से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं.

इन परीक्षाओं के आयोजन हेतु जल्द ही एक्साम तिथि जारी की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारी मिली है की जेईई मेन्स, नीट 2022 परीक्षा की तिथि में लगभग 1 महीने देरी का समय हो सकता है. तो आइये जानते है नीट (NEET) और जेईई मेंस (JEE MAINS) की अनुमानित परीक्षा डेट से संबंधित जानकारी को की यह परीक्षा संभावित रूप में कब आयोजित की जाएगी.

परीक्षा की तारीखें नजदीक आने के बाद रजिस्ट्रेशन वडो खोली जाएंगी. इस बीच जो संकेत मिले है, उनमें जेईई मेंस के रजिस्ट्रेशन का कार्यक्रम इसी महीने शुरू हो सकता है. यह इसलिए भी है, क्योंकि जेईई मेंस के पहले चरण की परीक्षा मार्च के अंत तक कराने की तैयारी है. इसी महीने सभी चारों चरणों की तारीखें घोषित की जाएंगी. इसके साथ मेडिकल में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट (नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) की भी तारीखें घोषित कर दी जाएंगी.

जेईई मेन्स क्या है

जेईई मेन्स 2022 भारत में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक है जो उन छात्रों द्वारा दी जाती है जो राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई) में विभिन्न स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों (बीई / बी टेक) में प्रवेश प्राप्त करना चाहते हैं.

एक बार जब उम्मीदवार जेईई मेन्स 2022 क्वालिफाई कर लेते हैं, तो उन्हें उनकी रैंक मिल जाएगी, जिसके अनुसार उम्मीदवारों को जेईई एडवांस के लिए उपस्थित होने के योग्य माना जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >