Jaya Kishori: जया किशोरी ने स्टडी पर फोकस करने के 3 उपाय बताए, शिक्षा का महत्व समझाया, देखें वीडियो

Jaya Kishori: मात्र 10 साल की उम्र में जया किशोरी ने सम्पूर्ण सुन्दरकाण्ड गाकर लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बना ली. तब से शुरू यह सफर आज तक जारी है. जया किशोरी आज मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर लोगों के सवालों का जवाब भी देती हैं. जानें जया किशोरी के बारे में और लेटेस्ट वीडियो देखें.

Jaya Kishori: जया किशोरी आज एक मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर लोगों के मन की उलझनों, सवालों के जवाब दे रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक वीडियो में यह बताया कि जब पढ़़ाई में मन न लग रहा हो या पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहे और एग्जाम नजदीक हो तो क्या करें. जानें…

अपनी पढ़ाई पर या काम पर फोकस नहीं कर पा रहे तो क्या करें ?

शिक्षा क्यों बहुत जरूरी है यह बताने के साथ ही जया किशोरी ने यह भी बताया कि स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर कैसे फोकस कर सकते हैं. इसके लिए उन्होंने तीन स्टेप्स बताए.

पहला अपने लक्ष्य को याद रखें (Remember your Goal) : जया किशोरी ने बताया कि हर दिन पढ़ने से पहले इस बात को जरूर याद रखें कि आप क्याें पढ़ रहे हैं. आप क्या करना चाहते हैं. आपकपा लक्ष्य क्या है.

डिस्ट्रेक्शन से दूर रहें

दूसरा फोकस (No Phone When Studying) : फोकस करने के दौरान सबसे बड़ी बाधा होती है आपके आसापास मौजूद डिस्ट्रेक्शन की चीजें और इसमें सबसे बड़ा डिस्ट्रेक्शन है मोबाइल फोन. पढ़ाई के दौरान आपका मोबाइल फोन या ऐसी और भी कोई चीज जो आपको भटकाती है उसे अपने से दूर रखें.

एक बार यह जरूर सोचें

तीसरा Resist yourself : जब भी बोर हों तो वहीं कुछ देर के लिए शांत हो जाएं और 10 से 15 मिनट यह सोचें कि यदि आज आपने पढ़ाई नहीं कि तो आपके साथ क्या-क्या हो सकता है. और उसकी वजह सिर्फ आपका आलस्य था. भविष्य के रिजल्ट का सोच कर अपनी स्थिति के बारे में सोच कर आप फिर से वापस पढ़ने लग जाएंगे.

जया किशोरी के बारे में जानें

जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा हैं, इनका जन्म 13 जुलाई 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में एक गौड़ ब्राह्मण परिवार में हुआ. पिता का नाम शिव शंकर शर्मा और माता का नाम सोनिया शर्मा है. इनकी एक छोटी बहन चेतना शर्मा हैं.

कोलकाता से की है पढ़ाई

जया किशोरी का पूरा परिवार कोलकाता में रहता है. इनकी स्कूली पढाई कोलकाता के श्री शिक्षा शियान कॉलेज और महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी से पूरी हुई. इसके बाद ओपन स्कूल से इन्होनें बी.कॉम पूरा किया. जया किशोरी जब सिर्फ 7 साल की थीं तब इन्होंने कोलकाता में आयोजित वसंत उत्सव में गाना गाया था. 9 साल की थीं तब ही उन्होंने संस्कृत में लिंगाष्टकम्, मधुराष्टकम्, श्रीरुद्राष्टकम्, शिव-तांडव स्तोत्रम्, रामाष्टकम्, दारिद्रय दहन शिव स्तोत्रम्, शिवपंचाक्षर स्तोत्रम् समेत कई स्तोत्रों को गाकर हजारों श्रोताओं को प्रभावित किया था.

Also Read: Jaya Kishori: जया शर्मा ने ऐसे तय किया जया किशोरी बनने तक का सफर, जानें कितनी है फीस? सोशल मीडिया पर हैं मिलियन्स में फॉलोवर

जया किशोरी से भजन, वाचन सोशल मीडिया पर आसानी से देखे सुने जा सकते हैं. बता दें कि उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर 1.36 मिलियन सबस्क्राइबर हो चुके हैं जबकि इंस्टाग्राम पर उन्हें 2.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. फेसबुक पेज पर उनके 8.2 मिलियन फॉलोवर हैं. इसी साल जया किशोरी को आईकोनिक गोल्ड अवार्ड 2021 मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >