GATE 2022 : इस दिन जारी होगी गेट का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकते हैं प्रवेश पत्र डाउनलोड

GATE 2022 : ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एडमिट कार्ड 7 जनवरी तक किया जाएगा. उम्मीदवार पने एडमिट कार्ड Gate.iitkgp.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 5, 2022 3:34 PM

GATE 2022 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर 07 जनवरी, 2022 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के एडमिट कार्ड जारी करेगा. GATE 2022 का एडमिट कार्ड अब 7 जनवरी को आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) gate.iitkgp.ac.in 2022 पर उपलब्ध होगा. गेट परीक्षा 5 फरवरी, 2022 से शुरू होगी. ऐसे में अभ्‍यर्थियों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है.

गेट एडमिट कार्ड 2022 इस प्रकार करें डाउनलोड (Download)

गेट की आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in 2022 पर जाएं.

“IITKGP GATE 2022 एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें.

स्क्रीन पर GOAPS लॉगिन विंडो दिखाई देगी.

निर्दिष्ट रिक्त स्थान में नामांकन आईडी और पासवर्ड का सही संयोजन भरें.

अब, “सबमिट” टैब पर क्लिक करें.

गेट एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

GATE 2022 : यहां देखें एक्जाम शेड्यूल

4 फरवरी 2022 – मिसलेनियस एक्टिविटीज (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)

5 फरवरी, 2022 – सीएस एंड बीएम; ईई और एमए (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)

6 फरवरी 2022 – ईसी, ईएस, एसटी, एनएम, एमटी और एमएन; सीवाई, सीएच, पीआई, एक्सएच, आईएन, एजी, सीजी और टीएफ (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)

11 फरवरी, 2022 – मिसलेनियस एक्टिविटीज (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)

12 फरवरी 2022 – सीई-1, बीटी, पीएच और ईवाई; सीई-2, एक्सई और एक्सएल (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)

13 फरवरी 2022 – एमई-1, पीई और एआर; एमई-2, जीई और एई (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)

GATE 2022 : दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

गेट परीक्षा का आयोजन फरवरी माह की 5, 6, 12 और 13 तारीखों पर होगा. गेट दो शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी.

Next Article

Exit mobile version