CTET December 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी

CTET - December 2022: केंद्र सरकार की ओर से संचालित स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के शिक्षक के तौर पर जॉब हासिल करना चाहते हैं, तो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट)- दिसंबर 2022 के जरिये आगे की राह बना सकते हैं.

CTET – December 2022: शिक्षक के तौर पर भविष्य बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. सीटेट- दिसंबर 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. केंद्रीय विद्यालयों, जवाहर नवोदय विद्यालय समेत केंद्र सरकार की ओर से संचालित स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के शिक्षक के तौर पर जॉब हासिल करना चाहते हैं, तो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट)- दिसंबर 2022 के जरिये आगे की राह बना सकते हैं.

टीचिंग में करियर बनाने की ख्वाहिश रखनेवाले युवाओं के लिए सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट/सीटीइटी) एक महत्वपूर्ण परीक्षा है. सीटेट-दिसंबर 2022 में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, दिल्ली ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. दिसंबर, 2022 से जनवरी, 2023 तक आयोजित होनेवाली इस परीक्षा के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

परीक्षा का पैटर्न

सीटेट में दो प्रश्नपत्र होंगे, पेपर-1 और पेपर-2. पेपर-1 उन उम्मीदवारों के लिए है, जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक हैं और पेपर-2 उन उम्मीदवारों के लिए है, जो कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं. वे अभ्यर्थी जो 1 से आठ तक पढ़ाने के इच्छुक हैं, वे पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में शामिल हो सकते हैं.

Also Read: Sarkari Job Vacancy: आइबीपीएस करेगा बहाली, भरे जायेंगे एसओ के 710 पद
आवश्यक योग्यता

सीटेट पेपर- 1 यानी कक्षा 1 से 5 के लिए मान्यताप्राप्त संस्थान से 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन या 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं चार वर्षीय बीइएलइडी या 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं दो वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन) या 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड करनेवाले आवेदन कर सकते हैं.

पेपर-2 यानी 6 से 8 तक के लिए ग्रेजुएशन एवं डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन या 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड या 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं चार वर्षीय बीईएलईडी या 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय बीए/ बीएससीईडी या बीए/ बीएससीईडी या फिर 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड (स्पेशल एजुकेशन) की योग्यता रखनेवाले आवेदन कर सकते हैं.

सिलेबस को जानें विस्तार से

सीटेट का पेपर-1 बाल विकास एवं शिक्षण, भाषा-I, भाषा-II, गणित एवं पर्यावरण अध्ययन से संबंधित 30-30 बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा. 150 अंकों के इस प्रश्नपत्र को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल ढाई घंटे का समय दिया जायेगा.

वहीं, पेपर-2 में बाल विकास एवं शिक्षण, भाषा-I और भाषा-II के 30-30 प्रश्न पूछे जायेंगे. साथ ही गणित/विज्ञान या सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रश्नपत्र के सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे. वे उम्मीदवार जो गणित और विज्ञान का शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें इस भाग में गणित व विज्ञान के सवालों को हल करना होगा. इसी तरह सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान का शिक्षक बनने वालों को इस भाग में सामाजिक विज्ञान के सवालों को हल करना होगा. किसी अन्य विषय के शिक्षण कार्य में रुचि रखने वालों को इन दो भागों में से किसी एक को हल करना होगा. दूसरे पेपर को हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय दिया जायेगा.

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थी सीटेट-दिसंबर 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अंतिम तिथि : 24 नवंबर 2022

आवेदन शुल्क : वे अभ्यर्थी जो पेपर-I या पेपर-II में से कोई एक पेपर दे रहे हैं, उन्हें परीक्षा शुल्क के रूप में 1000 रुपये और जो अभ्यर्थी पेपर-I व पेपर-II दोनों ही दे रहे हैं, उन्हें 1200 रुपये का भुगतान करना होगा. अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ डिफरेन्ट्ली एबल पर्सन को एक पेपर में शामिल होने के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर में शामिल होने के लिए 600 रुपये अदा करने होंगे. शुल्क का भुगतान 25 नवंबर, 2022 तक कर सकते हैं.

अधिक जानकारी के लिए देखें : https://ctet.nic.in/

मजबूत रणनीति के साथ करें तैयारी

  • सीटेट- दिसंबर 2022 में अच्छे अंक लाने के लिए सभी विषयों पर ध्यान देना आवश्यक है, लेकिन बेहतर होगा कि आप कठिन विषयों की तैयारी को अधिक समय दें.

  • तैयारी के साथ-साथ नोट्स भी बनाते चलें, ये नोट्स रिवीजन के लिए आपको सहूलियत देंगे.

  • आपके लिए पुराने प्रश्न पत्रों को हल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. पिछले कुछ वर्षों के पेपर हल करने से आपको महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी मिलेगी, आप प्रश्नों के पैटर्न का विश्लेषण कर पायेंगे और विषय को अच्छी तरह से समझ पायेंगे.

  • मॉक टेस्ट की मदद से आप निर्धारित समय में सीटेट परीक्षा के अधिक-से-अधिक प्रश्नों को हल करने का प्रयास कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >