CTET 2022 Exam Date: सी-टेट की परीक्षा शेड्यूल जारी, जानें क्या खास है नोटिफिकेशन में

CTET 2022 Exam Date: वे कैंडिडेट्स जो इस साल की सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा दे रहे हों, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सी-टेट का परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते हैं. कंप्यूटर आधारित मोड में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 दिसंबर से 7 फरवरी, 2023 तक देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जा रही है.

CTET 2022 Exam Date Sheet Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2022 परीक्षा के लिए विस्तृत शेड्यूल रिजारी कर दिया है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा दे रहे हों, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं. कंप्यूटर आधारित मोड (ऑनलाइन) में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 28 दिसंबर से 7 फरवरी, 2023 तक देश भर के विभिन्न शहरों में आयोजित की जा रही है.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर जाकर CTET Paper 1 & Paper 2 Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें.

यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें.

एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.CTET Admit Card Download, ऐसे डाउनलोड करें सीटीईटी 2022 का एडमिट कार्ड

नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें.

जानें क्या है नोटिफिकेशन में

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिफिकेशन में शेड्यूल जारी किया है, साथ ही ये भी साफ किया है कि एग्जाम सिटी, एग्जामिनेशन सेंटर या एग्जाम डेट को लेकर कोई भी बदलाव किसी भी सूरत में बोर्ड स्वीकार नहीं करेगा. बेहतर होगा कैंडिडेट इस बारे में बोर्ड से संपर्क न करें.

जानें क्या है सी टेट परीक्षा

भारत में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की भर्ती के लिए सीबीएसई द्वारा सीटीईटी परीक्षा आयोजित की जाती है. इसमें दो पेपर होते हैं – पेपर I (प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए) और पेपर II (उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए). परीक्षा दो सत्रों- सुबह और शाम में आयोजित की जाएगी.

CTET Exam Pattern, पेपर पैटर्न

बता दें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीटीईटी परीक्षा के लिए दो पेपर आयोजित करता है. पेपर-1 उन लोगों के लिए अनिवार्य होता है, जो कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाना चाहते हैं, वहीं जो अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए पेपर-2 आयोजित किया जाता है. ऐसे उम्मीदवार जो कक्षा 1 से 8वीं तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में बैठना जरूरी होता है. ध्यान रहे बिना सीटीईटी क्वालीफाई किए उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय में आवेदन नहीं कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >