YES Bank Credit Card New Rules: अगर आप YES Bank का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो अपनी जेब और खर्चों पर नज़र रखने का समय आ गया है. बैंक ने एलान किया है कि 1 अप्रैल 2026 से यूटिलिटी बिल, वॉलेट रीलोड और ट्रांसपोर्टेशन खर्चों से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं. राहत की बात यह है कि बैंक ने चार्ज नहीं बढ़ाए हैं, बल्कि फ्री खर्च करने की लिमिट (सीमा) को बढ़ा दिया है.
बिजली-पानी और गैस बिल भुगतान अब मिलेगी ज़्यादा छूट
बैंक ने यूटिलिटी बिलों के लिए अब एक तय सीमा तय कर दी है. अगर आप महीने में इस लिमिट से ज़्यादा का बिल भरते हैं, तो ऊपर की राशि पर 1% एक्स्ट्रा चार्ज और GST लगेगा.
- YES Private कार्ड 1 लाख रुपये तक का बिल भुगतान फ्री.
- Marquee और Reserv कार्ड 50,000 रुपये तक कोई चार्ज नहीं.
- अन्य सामान्य कार्ड 25,000 रुपये तक की सीमा.
सड़क यात्रा (टोल और ब्रिज) पर भी नया नियम
अब आपके क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में टोल और ब्रिज फीस का नाम बदलकर ट्रांसपोर्टेशन फीस दिखेगा. यहां भी बैंक ने फ्री लिमिट बढ़ा दी है:
- महीने में 75,000 रुपये तक के खर्च पर कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं.
- बाकी सभी कार्ड में 50,000 रुपये तक का खर्च फ्री.
- अगर आप लिमिट क्रॉस करते हैं, तो अधिकतम चार्ज की सीमा 5,000 रुपये रखी गई है.
डिजिटल वॉलेट में पैसे डालना (Wallet Loading)
अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड से Paytm या Mobikwik जैसे वॉलेट में पैसे डालते हैं, तो यह नियम याद रखें:
- 2,000 रुपये तक कोई चार्ज नहीं लगेगा (बिल्कुल फ्री).
- 2,000 रुपये से ज़्यादा पूरी राशि पर 1% चार्ज और GST देना होगा.
आम आदमी पर क्या होगा असर?
सीधे शब्दों में कहें तो यह बदलाव ज़्यादातर ग्राहकों के लिए फायदेमंद है. बैंक ने फ्री खर्च करने की लिमिट बढ़ा दी है, जिसका मतलब है कि अब आप पहले के मुकाबले ज़्यादा बिजली बिल या टोल का भुगतान बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कर पाएंगे. बस आपको यह ध्यान रखना है कि आपके कार्ड की कैटेगरी के हिसाब से तय लिमिट पार न हो.
Also Read: SEBI से हरी झंडी मिलने के बाद भी फोन पे क्यों नहीं लाया आइपीओ? जानें कंपनी के CEO ने क्या कहा
