अब एक्स (Twitter) पर ब्लू टिक लेना हुआ सस्ता, कीमत इतनी कि एक पिज्जा भी महंगा लगेगा

X Subscriptions: X (ट्विटर) ने अपने मोबाइल ऐप यूजर्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की मासिक कीमत ₹900 से घटाकर ₹470 कर दी है, जो कि लगभग 47% की कटौती है. हालांकि मोबाइल ऐप पर यह शुल्क वेब की तुलना में थोड़ा अधिक है, क्योंकि प्लेस्टोर और ऐपस्टोर फीस शामिल होती है.

X Subscriptions: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) ने भारत में अपने उपयोगकर्ताओं को बड़ी राहत दी है. कंपनी ने ब्लू टिक सहित प्रीमियम और प्रीमियम प्लस सब्सक्रिप्शन की कीमतों में भारी कटौती की है. अब यह सुविधाएं इतनी किफायती हो गई हैं कि कुछ मामलों में एक पिज्जा से भी सस्ती पड़ रही हैं.

मोबाइल पर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन 47% तक सस्ता

X ने अपने मोबाइल ऐप यूजर्स के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की मासिक कीमत ₹900 से घटाकर ₹470 कर दी है, जो कि लगभग 47% की कटौती है. हालांकि मोबाइल ऐप पर यह शुल्क वेब की तुलना में थोड़ा अधिक है, क्योंकि प्लेस्टोर और ऐपस्टोर फीस शामिल होती है.

वेब यूजर्स के लिए भी राहत (X Subscriptions)

वेब के माध्यम से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को भी राहत मिली है. अब वे इसे मात्र ₹427 प्रति माह में ले सकते हैं, जो पहले ₹650 प्रति माह था. यानी लगभग 34% की कटौती.

ब्लू टिक के साथ क्या मिलती हैं सुविधाएं?

प्रीमियम और प्रीमियम प्लस यूज़र्स को उनके प्रोफाइल नाम के साथ ब्लू टिक मिलता है. इसके अलावा, उन्हें पोस्ट एडिट करने, लंबी पोस्ट लिखने, और वीडियो बैकग्राउंड में प्ले करने जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

भारत में X (पूर्व Twitter) सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतें

सब्सक्रिप्शन प्रकारप्लेटफॉर्मपुरानी कीमत (₹/माह)नई कीमत (₹/माह)छूट (%)
बेसिकवेब₹244₹17030.33%
बेसिकऐप₹244₹17030.33%
प्रीमियमवेब₹650₹42734.31%
प्रीमियमऐप₹900₹47047.78%
प्रीमियम प्लसवेब₹3470₹257025.94%
प्रीमियम प्लसऐप (Android)₹5130₹300041.52%
प्रीमियम प्लसऐप (iOS)₹5130₹49992.55%

बेसिक यूजर्स को भी राहत

X ने बेसिक सब्सक्रिप्शन की कीमत ₹243.75 से घटाकर ₹170 प्रति माह कर दी है. यह लगभग 30% की कटौती है. बेसिक यूज़र्स को पोस्ट एडिट, लंबे पोस्ट, वीडियो डाउनलोड और बैकग्राउंड प्लेबैक जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

वहीं, बेसिक प्लान का सालाना शुल्क ₹2,590.48 से घटाकर ₹1,700 कर दिया गया है – यानी 34% तक की बचत.सबसे एडवांस प्लान यानी प्रीमियम प्लस के वेब वर्ज़न की कीमत ₹3,470 से घटाकर ₹2,570 कर दी गई है .यह लगभग 26% की कटौती है.

इस प्लान के तहत यूजर को पूरी तरह एड फ्री अनुभव, आर्टिकल लिखने की सुविधा, और SuperGrok (Grok 4 सहित) का एक्सेस मिलता है. ये सभी सुविधाएं केवल प्रीमियम प्लस यूजर्स के लिए ही उपलब्ध हैं, जबकि प्रीमियम और बेसिक सब्सक्राइबर्स को ये सेवाएं नहीं मिलतीं.

Also Read : किसानों के लिए खुशखबरी, पीएम मोदी जल्द जारी करेंगे PM Kisan की अगली किस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >