Vande Bharat Train: अब इस रूट पर चलेगी वंदे भारत, रामभक्तों के लिए आयी ये दोहरी खुशी

Vande Bharat Train for ayodhya : राम नगरी अयोध्या से होते हुए एक वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है. इससे लाखों भक्त राम मंदिर के दर्शन करने में सक्षम होंगे. जानें क्या होगा इसका रूट

Vande Bharat, Indian Railways: देशभर के कई राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर दौड़ रही है. इसी महीने मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल जैसे राज्यों को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात रेल मंत्रालय की ओर से दी गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसके बाद इन राज्यों के लोगों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी. इस बीच एक ऐसी खबर वंदे भारत ट्रेन को लेकर आ रही है जो रामभक्तों के चेहरे पर मुस्कान ला देगी.

दरअसल, राम नगरी अयोध्या से होते हुए एक वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है. इससे माना जा रहा है कि जो लाखों भक्त राम मंदिर के दर्शन करने की इच्छा रखेंगे, वे इसके जरिए यात्रा करने में सक्षम होंगे. आपको बता दें कि इससे पहले भी वंदे भारत को विभिन्न मंदिरों वाले शहरों से जोड़ने का काम किया जा चुका है.

नई दिल्ली से कटरा तक वंदे भारत

यहां चर्चा कर दें कि नई दिल्ली से कटरा तक के लिए वंदे भारत ट्रेन पटरी पर दौड़ रही है, जबकि कुछ दिन पहले ही तिरुपति के लिए भी ट्रेन चलाने का काम किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में यह ट्रेन चित्रकूट से प्रयागराज और फिर अयोध्या होते हुए लखनऊ पहुंच सकती है. इस रूट को राम वन गमन पथ रूट की संज्ञा दी गयी है. इससे न केवल उत्तर प्रदेश के यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि देशभर से राम मंदिर के दर्शन करने आए भक्तों को भी इससे फायदा मिलेगा. उत्तर प्रदेश में यह ट्रेन इसी साल चल सकती है.

बन रहा है भव्य राम मंदिर

यहां चर्चा कर दें कि साल 2019 में आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर का तेजी से निर्माण चल रहा है जिसकी तस्वीर समय-समय पर सामने आती रहती है. अगले साल की शुरुआत तक भक्तों के लिए राम मंदिर में दर्शन शुरू भी हो जाएंगे. जो खबर अब सामने आ रही है उसके अनुसार अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. राम भक्त जिस तारीख और दिन का इंतजार कर रहे थे, अब उसकी भी घोषणा भी कर दी गयी है.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा. इसी दिन रामलला अपने विग्रह में विराजेंगे. गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. इसके साथ ही मंदिर का कपाट राम भक्तों के लिए खोल दिये जाएंगे. इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या में मौजूद रहेंगे. इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >