₹1150 करोड़ की सैलरी वाले वैभव तनेजा बने एलन मस्क की पार्टी के ट्रेजरार, कमाई पिचाई से 12 गुना ज्यादा है

Elon Musk America Party: टेस्ला के मुख्य वित्तीय अधिकारी वैभव तनेजा को एलन मस्क की नई राजनीतिक पार्टी ‘अमेरिका पार्टी’ का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. दिल्ली में जन्मे तनेजा अब अमेरिकी राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जो भारतीयों के लिए गर्व की बात है.

Elon Musk America Party: भारतीय मूल के और वर्तमान में टेस्ला के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) वैभव तनेजा को एलन मस्क की नई राजनीतिक पार्टी अमेरिका पार्टी (America Party) में कोषाध्यक्ष और रिकॉर्ड संरक्षक (Treasurer and Custodian of Records) नियुक्त किया गया है. एलन मस्क ने इस पार्टी की घोषणा अमेरिका की मौजूदा “वन पार्टी सिस्टम” के विरोध में की है, जिसे उन्होंने लोकतंत्र के खिलाफ बताया.

मस्क-ट्रंप विवाद और अमेरिका पार्टी की पृष्ठभूमि

एलन मस्क, जो 2024 में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े दानदाताओं में से थे, अब उनसे खुलकर भिड़ गए हैं. मस्क ने ट्रंप के “One Big Beautiful Bill” नाम के खर्चीले डोमेस्टिक एजेंडे का विरोध किया और इसे “ऋण दासता (Debt Slavery)” बताया.

इसके बाद मस्क ने Department of Government Efficiency (DOGE) छोड़ते हुए खुद की राजनीतिक पार्टी बनाई America Party. अब वह 2026 के मध्यावधि चुनाव और 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में इस पार्टी को आगे बढ़ाना चाहते हैं.

दिल्ली में जन्मे, वॉल स्ट्रीट तक पहुंचे वैभव तनेजा

वैभव तनेजा का जन्म दिल्ली में हुआ. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में स्नातक किया और साल 2000 में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की डिग्री प्राप्त की. करियर की शुरुआत PwC (प्राइसवाटरहाउस कूपर्स) से की, जहां उन्होंने भारत और अमेरिका में करीब 17 साल तक काम किया.

2016 में उन्होंने SolarCity जॉइन किया, जिसे बाद में टेस्ला ने अधिग्रहित कर लिया. इसके बाद टेस्ला में वे CFO और प्रमुख अकाउंटिंग अधिकारी बने और अब अमेरिका पार्टी के वित्तीय स्तंभ भी हैं.

कमाई में सुंदर पिचाई और सत्या नडेला से भी आगे

वैभव तनेजा ने 2024 में लगभग 139 मिलियन डॉलर (करीब 1,157 करोड़ रुपये) की कमाई की. यह कमाई गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की तुलना में 12 गुना ज्यादा है. सुंदर पिचाई की सालाना सैलरी 2024 में रही ₹91.42 करोड़ (10.73 मिलियन डॉलर).सत्या नडेला (Microsoft CEO) की सैलरी थी ₹658 करोड़ (79.1 मिलियन डॉलर) और वैभव तनेजा की सैलरी ₹1,157 करोड़ (139 मिलियन डॉलर).

मस्क की नई राजनीतिक दिशा

एलन मस्क की America Party अमेरिकी राजनीति में एक नया प्रयोग है. मस्क का कहना है कि यह पार्टी भ्रष्टाचार, अनावश्यक खर्च और एकतरफा नीति निर्माण के खिलाफ एक क्रांतिकारी कदम होगी. हालांकि, अमेरिका की मौजूदा राजनीतिक स्थिति में इस पार्टी का असर कितना होगा, यह भविष्य बताएगा.

Also Read: ‘पंचायत 4’ से सीखिए पैसा जोड़ने की देसी कला, सचिव जी से बन जाइए स्मार्ट इन्वेस्टर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >