अमेरिका-ईरान की शांति डील से झूम उठा ग्लोबल शेयर बाजार, निक्केई में 4% से ज्यादा की रिकॉर्ड तेजी!

Global Market Surge: क्या मिडिल ईस्ट का तनाव अब खत्म हो गया है? ट्रंप-ईरान शांति डील से ग्लोबल मार्केट में बड़ी तेजी आई है. जानिए इस समझौते का बाजार और तेल कीमतों पर क्या असर पड़ा.

Global Market Surge: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ एक शांति समझौते (Peace Deal) की घोषणा कर दी है. इस समझौते का सबसे बड़ा असर दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है. इस डील के तहत, अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सभी के लिए खोल दिया गया है और वहां से अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी (Naval blockade) हटा ली गई है. 108 दिनों से जारी इस तनाव के खत्म होने से अब ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के रास्ते फिर से खुल जाएंगे.

शेयर बाजार में क्यों आई ये भारी उछाल?

शांति की इस खबर का असर शेयर बाजारों पर तुरंत दिखा. जैसे ही बाजार खुले, एशिया-पैसिफिक के स्टॉक मार्केट में जबरदस्त तेजी देखी गई:

  • जापान का निक्केई (Nikkei): यह 4% से ज्यादा बढ़कर एक नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi): इसमें 4.3% की बड़ी उछाल दर्ज की गई.
  • ऑस्ट्रेलिया का ASX200: यह 1.4% की बढ़त के साथ 8,928 के स्तर पर कारोबार करता दिखा.

इन बाजारों में आई तेजी इस बात का सबूत है कि इन्वेस्टर्स इस शांति समझौते से कितने उत्साहित हैं और वे इसे दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा ‘रिलीफ’ मान रहे हैं. 

कच्चे तेल की कीमतों पर क्या असर पड़ा?

जैसे ही होर्मुज के रास्ते खुलने की खबर आई, तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. इसका मुख्य कारण यह है कि इस रास्ते के खुलने से अब तेल की सप्लाई आसान हो जाएगी. अमेरिकी क्रूड ऑयल फ्यूचर्स में लगभग 4.77% की गिरावट आई और यह 80.83 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया. इसी तरह, ब्रेंट क्रूड भी करीब 4% गिरकर 83.77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. तेल की कीमतों में यह गिरावट दुनिया भर के उन देशों के लिए राहत की बात है जो बढ़ती महंगाई से परेशान थे. 

आगे का रास्ता क्या है और कब होगी डील पक्की?

ईरान के विदेश मंत्रालय ने भी इस शांति समझौते की पुष्टि की है. ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने बताया कि दोनों देशों के बीच आधिकारिक हस्ताक्षर की प्रक्रिया इस शुक्रवार को होगी. इसके बाद ही समझौते (MoU) की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी. ईरान ने स्पष्ट किया है कि समझौते के बाद एक 60 दिनों का बातचीत का दौर शुरू होगा. इस दौरान ईरान यह देखेगा कि अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करता है या नहीं, जिसमें आर्थिक प्रतिबंध हटाना और ईरान की फंसी हुई संपत्ति को जारी करना शामिल है. फिलहाल, 108 दिनों से चला आ रहा यह तनाव अब थमने की कगार पर है, जिससे पूरी दुनिया ने एक बड़ी राहत की सांस ली है.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में आई रौनक, ईरान-अमेरिका डील ने कराया इन्वेस्टर्स को फायदा!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >