UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जनवरी से नवंबर के बीच 15,547 करोड़ का हुआ ट्रांजैक्शन

UPI के जरिए इस साल जनवरी से नवंबर 2024 के बीच 15,547 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन हुए हैं. इस अवधि में कुल 223 लाख करोड़ रुपये की राशि का लेनदेन हुआ

UPI के जरिए इस साल जनवरी से नवंबर 2024 के बीच 15,547 करोड़ से अधिक ट्रांजैक्शन हुए हैं. इस अवधि में कुल 223 लाख करोड़ रुपये की राशि का लेनदेन हुआ. वित्त मंत्रालय ने 14 दिसंबर को अपने आधिकारिक “X” हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी दी. यह यूपीआई के माध्यम से अब तक के सबसे बड़े लेनदेन का रिकॉर्ड है.

यूपीआई का वैश्विक विस्तार

मंत्रालय के अनुसार, यूपीआई न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रिय हो रहा है. फिलहाल यह सात देशों  यूएई, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस और मॉरीशस  में सक्रिय रूप से उपयोग किया जा रहा है. यह दर्शाता है कि डिजिटल भुगतान के इस प्लेटफॉर्म पर दुनियाभर का भरोसा लगातार बढ़ रहा है.

अक्टूबर 2024 में नया आयाम

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, यूपीआई ने अक्टूबर 2024 में 16.58 बिलियन (1,658 करोड़) लेनदेन के माध्यम से 23.49 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन किया. यह अक्टूबर 2023 में हुए 11.40 बिलियन (1,140 करोड़) लेनदेन से 45% की सालाना वृद्धि को दर्शाता है.

Also Read: Vegetables Price: सर्दियों के आगमन के साथ सब्जियों की कीमतों में गिरावट, रसोई का बजट हल्का कर दिया है

बैंकिंग इकोसिस्टम में यूपीआई की प्रमुखता

यूपीआई से वर्तमान में 632 बैंक जुड़े हुए हैं. इसकी व्यापक स्वीकृति और बढ़ते उपयोग ने भारत के भुगतान परिदृश्य में यूपीआई के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित किया है. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा वर्ष 2016 में लॉन्च किया गया यूपीआई आज डिजिटल भुगतान क्रांति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है.

यूपीआई का सरल और प्रभावी उपयोग

यूपीआई के माध्यम से उपयोगकर्ता कई बैंक खातों को एक ही मोबाइल एप्लिकेशन में जोड़ सकते हैं और आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं. इस तकनीक ने न केवल भुगतान प्रणाली को सरल बनाया है बल्कि इसे बेहद तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय भी बनाया है.

डिजिटल भुगतान में क्रांति

223 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन और 15,547 करोड़ ट्रांजैक्शन के साथ यूपीआई ने यह साबित कर दिया है कि भारत डिजिटल भुगतान में अग्रणी बन चुका है. सरकार और वित्तीय संस्थाओं के सहयोग से यूपीआई ने देश और विदेश में डिजिटल भुगतान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. यह न केवल देश के आर्थिक विकास में सहायक है, बल्कि इसे वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला बना रहा है.

Also Read: महिलाओं के लिए हर महीने 1000 रुपये, जानें कैसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >