मेनबोर्ड से लेकर SME तक खुलेंगे 3 नए इश्यू, जानिए किसमें क्या है खास

Upcoming IPOs: अगर आप भी हर नए IPO पर नजर रखते हैं या पहली बार शेयर बाजार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो अगले हफ्ते आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है.

Upcoming IPOs: 8 जुलाई से एक मेनबोर्ड IPO और 2 SME IPO निवेशकों के लिए खुलने जा रहे हैं. इतना ही नहीं, कई कंपनियों के शेयर भी अगले सप्ताह शेयर बाजार में लिस्ट होंगे. ऐसे में अगर आप किसी IPO में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि कौन-सी कंपनी कब आ रही है, कितनी कीमत पर शेयर मिलेंगे और जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कहां होगा.

कौन-कौन से IPO खुल रहे हैं?

कंपनीIPO खुलने की तारीखबंद होने की तारीख
Kusumgar Ltd (Mainboard)8 जुलाई10 जुलाई
Devson Catalyst (SME)9 जुलाई13 जुलाई
Happy Steels (SME)9 जुलाई13 जुलाई

कुसुमगर आईपीओ में क्या खास है?

सबसे बड़ा IPO कुसुमगर लिमिटेड का है, जो ₹650 करोड़ का मेनबोर्ड इश्यू लेकर आ रही है. यह IPO 8 जुलाई से 10 जुलाई तक खुला रहेगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है. यानी कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं कर रही, बल्कि प्रमोटर्स सिद्धार्थ योगेश कुसुमगर, सिद्धार्थ योगेश कुसुमगर HUF और सपना सिद्धार्थ कुसुमगर अपनी 1.55 करोड़ शेयरों की हिस्सेदारी बेच रहे हैं. कंपनी ने अपने रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (RHP) में कहा है कि शेयर बाजार में लिस्ट होने से उसकी पहचान और ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी. साथ ही मौजूदा शेयरधारकों को अपने शेयरों में लिक्विडिटी भी मिलेगी.

एक नजर में

  • इश्यू साइज: ₹650 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹398-₹419 प्रति शेयर
  • 1 लॉट: 35 शेयर

कंपनी इंजीनियर्ड फैब्रिक और टेक्निकल टेक्सटाइल बनाती है. इसके प्रोडक्ट एयरोस्पेस और डिफेंस, ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रियल और आउटडोर-लाइफस्टाइल जैसे कई सेक्टरों में इस्तेमाल होते हैं.

डेवसन कैटलिस्ट का IPO क्यों चर्चा में है?

अगर आप SME IPO में दिलचस्पी रखते हैं, तो डेवसन कैटलिस्ट का IPO 9 जुलाई से 13 जुलाई तक खुला रहेगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹42.34 करोड़ जुटाना चाहती है. यह IPO ₹39.39 करोड़ के फ्रेश इश्यू और ₹2.95 करोड़ के OFS का मिश्रण है. OFS के तहत प्रमोटर्स प्रह्लादभाई देवजीभाई शियानिया, प्रतापभाई देवजीभाई शियानिया, पटेल सावन प्रह्लादभाई, पटेल कृष्णा सावनभाई, गायत्रीबेन पटेल और शियानिया गीताबेन पी. अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

कंपनी इस रकम का इस्तेमाल करेगी:

  • नया मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने में
  • वर्किंग कैपिटल की जरूरत पूरी करने में
  • सामान्य कॉर्पोरेट कामकाज के लिए

जरूरी जानकारी:

  • प्राइस बैंड: ₹112-₹118 प्रति शेयर
  • 1 लॉट: 1,200 शेयर
  • रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन: 2 लॉट यानी 2,400 शेयर

हैप्पी स्टील्स IPO में निवेश से पहले क्या जानें?

हैप्पी स्टील्स का IPO भी 9 जुलाई से 13 जुलाई तक खुला रहेगा. कंपनी ₹25 करोड़ जुटाने के लिए 38.50 लाख नए शेयर जारी करेगी. यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है.

कंपनी ने बताया है कि जुटाई गई रकम का इस्तेमाल:

  • अतिरिक्त प्लांट और मशीनरी खरीदने में
  • कर्ज चुकाने में
  • सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा.

मुख्य बातें:

  • प्राइस बैंड: ₹62-₹66 प्रति शेयर
  • 1 लॉट: 2,000 शेयर
  • रिटेल निवेशक के लिए न्यूनतम निवेश: 4,000 शेयर

अगले हफ्ते किन कंपनियों की होगी लिस्टिंग?

IPO के साथ-साथ अगले सप्ताह कई कंपनियों के शेयर भी बाजार में लिस्ट होंगे. इनमें शामिल हैं:

  • आस्था स्पिनटेक्स 
  • नैक पैकेजिंग 
  • एडॉन एग्रो कमोडिटीज 
  • तेजा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज 
  • क्रिटिकल टेक 
  • विनीत मोबाइल 
  • अथर्व पॉलीप्लास्ट 
  • सीमैक्स रिसोर्सेज 
  • संपर्क इंडिया लॉजिस्टिक्स 
  • आईसी इलेक्ट्रिकल्स 

ये भी पढ़ें: ITR भरते वक्त हो गई चूक? टेंशन मत लीजिए, अभी भी है सुधारने का मौका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >